फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Kare Aashiqui Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन ऐसा रहा ‘चंडीगढ़ करे आशिकी' का हाल, अब तक कमाए इतने करोड़

Wed, 15 Dec 2021 11:34 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
चंडीगढ़ करे आशिकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी' का खुमार उतरने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने पांचवे दिन भी बॉक्सऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए 2.18 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। पहले वीकेंड में इस फिल्म ने 14.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब दूसरे हफ्ते में सोमवार और मंगलवार को मिलाकर फिल्म ने अब तक 18.86 करोड़ बटोर लिए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
चंडीगढ़ करे आशिकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘चंडीगढ़ करे आशिकी' (Chandigarh Kare Aashiqui) लव, रोमांस और ड्रामा से भरी हुई है। आयुष्मान अलग जोनर की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ के निर्माताओं को दर्शकों की तारीफों से फिल्म का कलेक्शन आने वाले दिनों में बढ़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

3 of 4
चंडीगढ़ करे आशिकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ने पहले दिन 3.75 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन 4.87 करोड़, तीसरे दिन 5.91 करोड़, चौथे दिन 2.15 करोड़ वहीं इस फिल्म ने पांचवे दिन 2.18 का कलेक्शन किया है। आपको बता दें कि फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ देश के 2500 और विदेश के 500 स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज हुई है। इस फिल्म को नोएडा, गुड़गांव, दिल्ली और चंडीगढ़ में दर्शकों का अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
चंडीगढ़ करे आशिकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या है फिल्म की कहानी
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने मनविंदर उर्फ मनु नाम के लड़के का किरदार निभाया है जो एक बॉडी बिल्डर है और एक लोकल चैंपियनशिप की तैयारी कर रहा है। इस दौरान जिम में मानवी बरार यानी वाणी कपूर की एंट्री होती है और दोनों को प्यार हो जाता है। बस यहीं पर कहानी में भारी ट्विस्ट आता है। जब पता चलता है मानवी ट्रांसजेंडर महिला है। इस अनोखी प्रेम कहानी को मेट्रो सिटी के युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें