फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday: 'कांटा लगा' गाने को वल्गर मानकर घरों में किया गया था बैन, शेफाली को देखने के लिए लड़कों को करनी पड़ती थी मशक्कत

Wed, 15 Dec 2021 10:16 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कांटा लगा - फोटो : सोशल मीडिया
'कांटा लगा' नाम सुनते ही आपके दिमाग में शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala Birthday) का नाम सामने आ जाता है। इस गाने से आपकी कई यादें जुड़ी हैं। 90 के दशक में पैदा हुआ हर शख्स इस नाम से अंजान नहीं होगा। इस गाने में नजर आने वाली सीधी साधी लड़की शेफाली जरीवाला रातों-रात स्टार बन गई थीं। आज शेफाली अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। शेफाली का जन्म 15 दिसंबर 1982 को अहमदाबाद में हुआ था।  वे काफी स्टाइलिश और बोल्ड एक्ट्रेस मानी जाती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शेफाली जरीवाला - फोटो : Insatagram- @shefalijariwala
गाने को किया गया बैन
कांटा लगा गाना जितना पॉपुलर हुआ उतनी ही इसकी आलोचना भी हुई। लोगों ने इसे फूहड़ और अश्लील करार दिया लेकिन बावजूद इसके गाने को सुनने वालों की संख्या कम नहीं हुई। रिलीज के बाद से ही ये गाना डिस्को, शादी, पार्टी, ऑटोरिक्शा से लेकर लोगों के रिंग टोन तक पहुंच गया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि कांटा लगा गाने ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि दिलाई जो उन्होंने केवल चंद पैसों के लिए किया था।

सुनें वो गाना

विज्ञापन

3 of 5
शेफाली जरीवाला - फोटो : social media
अश्लील मैग्जीन पढ़ती दिखाई दी थीं शेफाली
इस गाने में शेफाली जरीवाला एक अश्लील मैग्जीन पढ़ती हुई दिखाई दी थीं जिसकी वजह से लोगों ने इसे वल्गर मानकर घरों में बैन कर दिया था। लोगों ने शेफाली के डांस की कॉपी करना भी शुरू कर दिया था।  'कांटा लगा' के लिए शेफाली को केवल 7000 रुपये मिले थे। इसकी जानकारी खुद शेफाली ने एक इंटरव्यू में दी थी।

4 of 5
शेफाली जरीवाला - फोटो : Instagram
ऐसे कास्ट हुईं थीं शेफाली
शेफाली को इस गाने के लिए उनके कॉलेज के बाहर से ही कास्ट कर लिया गया था। डायरेक्टर ने उनसे म्यूजिक वीडियो में काम करने का ऑफर दिया और साथ ही ये भी कहा कि इससे उनकी जिंदगी बदल जाएगी। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली शेफाली ने इसमें काम करने को हां कर दिया। इंजीनियरिंग खत्म करने के बाद वह एमबीए करके अच्छी जॉब करना चाहती थीं लेकिन इस गाने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शेफाली जरीवाला - फोटो : Instagram
इन शोज में आ चुकी हैं नजर
'कांटा लगा' के अलावा शेफाली ने 'कभी आर कभी पार', 'माल भारी आहे' और 'प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया' जैसे गानों में डांस किया है। शेफाली 'नच बलिए 5', 'नच बलिए 5' और 'बिग बॉस 13' में नजर आ चुकी हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें