'खिलाड़ियों के खिलाड़ी' अक्षय कुमार कभी वेटर थे और आज बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। देखिए उनकी 10 अनदेखी तस्वीरें और उनके बारे में 10 अनकही बातें।
विज्ञापन
2 of 12
अक्षय कुमार
असली नाम राजीव भाटिया
अक्षय कुमार का जन्मदिन 9 सितंबर को है। इस दिन अक्षय 51 वां बर्थडे मनाएंगे। अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरी ओम भाटिया है। पिता हरिओम भाटिया मिलिट्री ऑफिसर थे। उनकी माता का नाम अरूणा भाटिया है। अक्षय की एक बहन भी हैं, जिनका नाम अलका भाटिया है। बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। हालांकि उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार आज भी उन्हें राजीव कहकर ही बुलाते हैं। अक्षय कुमार का जन्म अमृतसर में हुआ था। हालांकि कुछ वक्त तक वह पुरानी दिल्ली में रहे थे उसके बाद उनका पूरा परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया।
विज्ञापन
3 of 12
अक्षय कुमार
ब्लैक बैल्ट चैम्पियन
उनकी स्कूली पढ़ाई डॉन बोस्को स्कूल में हुई है और आगे की पढ़ाई मुबंई के गुरू नानक खालसा कॉलेज से हुई है। बचपन से ही अक्षय की दिलचस्पी मार्शल आर्ट में थी। उन्होंने 8वीं क्लास से इसकी ट्रेनिंग लेना भी शुरू कर दिया था। भारत में ताइकक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हासिल करने के बाद अक्षय ने थाईलैंड के बैंकॉक में मार्शल आर्ट्स की पढ़ाई की। वहां से वापस लौटने के बाद अक्षय ने अपना फोटोशूट कराया, जिसके बाद उन्हें फिल्म 'दीदार' के लिए साइन किया गया।
4 of 12
अक्षय कुमार
वेटर का काम किया
अक्षय कुमार बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे, इसके लिए उन्होंने मुंबई में खूब स्ट्रगल किया। शेफ और वेटर की नौकरी भी की। अक्षय ने अपना खर्चा पानी निकालने के लिए 5000 रुपए की नौकरी भी की। उन्होंने कई फिल्मों में बेकग्राउंड में डासं भी किया है। अक्षय ने खाना बनाने से लेकर कार्ड बेचने तक का काम किया। काम की तलाश में अक्षय को बांग्लादेश भी जाना पड़ा, वहां से कोलकाता जाकर अक्षय ने एक ट्रेवल एंजेसी में भी काम किया। कोलकाता से अक्षय मुंबई पहुंचे, जहां वो कुंदन के गहने बेचने लगे।
विज्ञापन
5 of 12
अक्षय कुमार
पहली फिल्म सौंगध
कई सालों के संघर्ष के बाद उन्हें ‘सौगंध’ फिल्म में काम करने का मौका मिला। 1991 में आई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फ्लॉप रही, पर अक्षय कुमार ने हिम्मत नहीं हारी और आज उनके नाम से पूरी दुनिया परिचित है। उनकी पहली प्रमुख हिट 1992 की खिलाड़ी थी। 1994 का वर्ष अक्षय कुमार के लिए बेहतरीन वर्ष रहा, जिसमें खिलाड़ी के साथ मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और मोहरा जैसी फिल्में बनीं। यश चोपड़ा ने उन्हें रोमांटिक मूवी ये दिल्लगी में लिया जो सुपरहिट रही|
विज्ञापन
6 of 12
अक्षय कुमार
गोविंदा ने हीरो बनने की सलाह दी
अक्षय कुमार ने मशहूर फोटोग्राफर जयेश के पास लाइट उठाने तक का काम किया। इस दौरान मुलाकात गोविंदा से हुई तो उन्होंने कहा कि तू हीरो क्यों नहीं बनता, ये सुनकर अक्षय के दिल में ये बात घर कर गई कि वो भी हीरो बन सकते हैं। इसके लिए 1990 में उन्होंने एक्टिंग का कोर्स भी किया, जिसके बाद उन्हें एक फिल्म 'आज' का ऑफर मिला। इस फिल्म के हीरो का नाम था अक्षय। उसी वक्त राजीव भाटिया यानी अक्षय ने अपना बदलकर उस फिल्म के हीरो के नाम पर अक्षय रख लिया, तो इस तरह राजीव भाटिया अक्षय कुमार बन गए।
विज्ञापन
7 of 12
अक्षय कुमार
एक मेकअपमैन ने बनाया हीरो अक्षय
अक्षय अपना पोर्टफोलियो लेकर हर स्टूडियो के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन कोई मायूसी की हाथ लग रही थी, उन्हीं दिनों अक्षय की मुलाकात मेकअप नरेंद्र से हुई। नरेंद्र ने जब अक्षय को देखा तो उनका पोर्टफोलियो लेकर एक निर्देशक के पास गए और उसी दिन अक्षय की किस्मत बदल गई। उन्हें एक दिन 3 फिल्मों का ऑफर मिला और साथ में 5100 रुपए का साइनिंग अमाउंट भी। हीरो के तौर पर अक्षय को पहली फिल्म मिली सौगंध। उसके एक साल बाद अक्षय की फिल्म खिलाड़ी रिलीज हुई, जिस फिल्म ने सच में अक्षय को बॉलीवुड का खिलाड़ी बना दिया।
8 of 12
अक्षय कुमार
जिस घर के आगे पहला फोटोशूट कराया, वो खरीद लिया
अभिनेता अक्षय कुमार के घर से एक रहस्य जुड़ा हुआ है, जिसे शायद ही कोई जानता हो। इस बात का खुलासा एक शो के दौरान खुद खिलाड़ी कुमार ने किया था। अक्षय कुमार ने बताया था कि वो आज जिस घर में रह रहे हैं, उसी घर के सामने उन्होंने सबसे पहला फोटोशूट करवाया था। अक्षय ने घर के अंदर फोटोशूट कराने की इजाजत मांगी थी, लेकिन उन्हें मना कर दिया गया। इसके बाद जब वे सुपरहिट हुए तो इत्तेफाक से उन्होंने पहला घर वही खरीदा और आज भी वे उसी घर में रह रहे हैं। खुद अक्ष्य को इसका पता बाद में चला कि ये वही घर है।
9 of 12
अक्षय कुमार
राजेश खन्ना से मांगा था काम
बात 1990 के आसपास की है। राजेश खन्ना ने ‘जय शिव शंकर’ फिल्म बनाने की घोषणा की। फिल्म में जीतेंद्र को भी लिया गया और एक युवा हीरो की तलाश थी। यह बात अक्षय कुमार को पता चली, तो वे राजेश खन्ना से ‘जय शिव शंकर में काम मांगने के लिए उनके दफ्तर पहुंचे। काका अपने केबिन में थे और काम मांगने आए कुछ नौजवानों से मिल रहे थे। अक्षय तीन-चार घंटे तक बैठे रहे और उनका नंबर नहीं आया। आखिर में उन्हें बताया गया कि अब राजेश खन्ना नहीं मिलेंगे। मायूस होकर अक्षय लौट आए।
10 of 12
अक्षय कुमार
पत्नी की नहीं, किसी और की फोटो पर्स में
जहां शादी के बाद ज्यादातर पतियों के पास उनके पर्स में पत्नियों और बच्चों की तस्वीरें होती है वहीं अक्षय कुमार के पर्स में तो न पत्नी ट्विंकल खन्ना की और न हो दोनों बच्चों में से किसी एक की भी फोटो है। यह जान कर बहुत आश्चर्य होगा कि अक्षय कुमार के पर्स में दुनिया के महान कॉमेडियन चार्ली चैपलिन की फोटो होती है। अक्षय चार्ली के बहुत बड़े फैन है इसलिए उनकी फोटो वो हमेशा ही अपने पास रखते हैं। इतना ही नहीं सूटिंग के दौरान सेट पर उनकी फोटो जरुर लिए रहते हैं।
11 of 12
अक्षय कुमार
दो बार हुई थी एक ही लड़की से सगाई
अक्षय कुमार का नाम यूं तो कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया, जैसे रवीना टंडन, रेखा और शिल्पा शेट्टी। लेकिन दिल, जान और जिंदगी सिर्फ एक के नाम की और वो हैं राजेश खन्ना और डिम्पल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना, जिसने उनकी दो बार सगाई हुई थी। पहली सगाई किसी वजह से टूट गई थी। ट्विंकल खन्ना ने बताया कि अक्षय कुमार के साथ उनकी पहली मुलाकात मुंबई में फिल्म फेयर की मैगजीन के शूट पर हुई। यहीं पर अक्षय उनको अपना दिल दे बैठे थे। जैसे जैसे मुलाकातों का दौर बढ़ा, हम दोनों का प्यार परवार चढ़ा। 2001 में शादी की और शादी को अब 16 साल हो चुके हैं। अक्षय कुमार के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। बड़े बेटे का नाम आरव कुमार है और बेटी का नाम है नितारा कुमार।
पहला प्यार टीचर और पहली पहली गर्लफ्रेंड पूजा बत्रा
अक्षय कुमार का पहला प्यार उनकी टीचर थी, जब वे सात साल के थे। यह किस्सा उन्होंने आप की अदालत में सुनाया था। अक्षय कुमार ने बताया कि मैं सात साल का था, उस समय मुझे अपनी टीचर बहुत अच्छी लगी और अपने दोस्त से कहा कि मुझे ये टीचर बहुत पसंद हैं और मैं इनसे शादी करना चाहता हूं। टीचर ही सबका पहला प्यार होती है। वहीं फिल्मों में आने से पहले अक्षय का अफेयर उस दौर की मशहूर मॉडल पूजा बत्रा के साथ था। यहां तक की दोनों की सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन फिल्मी दुनिया की चकाचौंध का असर इस रिश्ते पर पड़ा और दोनों अलग हो गए।