फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप कुमार से लेकर अक्षय कुमार तक, मनोरंजन जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें

Sun, 09 Sep 2018 09:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dilip kumar
अभी भी ICU में रहेंगे दिलीप कुमार
दिलीप कुमार सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती है। पत्नी सायरा बानो उनकी सेहत से जुड़ी हर जानकारी फैंस से शेयर कर रही हैं। इस बीच दिलीप कुमार की सेहत से जुड़ा नया अपडेट आया है, जिससे उनके फैंस परेशान हो सकते हैं।

पढ़ें: दिलीप कुमार के फैंस के लिए बुरी खबर, अगले 3 दिनों तक आईसीयू में रहेंगे भर्ती
विज्ञापन

2 of 5
KANGANA
'मणिकर्णिका' की नई तस्वीर आई सामने 
कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' पिछले कुछ समय से लगातार मुश्किलों में घिरी हुई है। फिल्म में सेकेंड लीड निभाने वाले सोनू सूद ने फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया। अब कंगना की एक तस्वीर आई है जिसमें वो खून से लथपथ नजर आ रही हैं। 

पढ़ें: Omg क्या 'मणिकर्णिका' के सेट पर फिर से घायल हो गईं कंगना रनौत, खून से लथपथ ये तस्वीर हो रही वायरल
विज्ञापन

3 of 5
akshay kumar
अक्षय कुमार का जन्मदिन आज
9 सितंबर को खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपना 52वां बर्थडे मना रहे हैं। अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरी ओम भाटिया है। कुछ वक्त तक वह पुरानी दिल्ली में रहे थे उसके बाद उनका पूरा परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। अक्षय कुमार ने 1991 में 'सौगंध' फिल्म से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। 

पढ़ें: फिल्मों में आने से पहले वेटर का काम करता था ये एक्टर, इन 2 सुपरस्टार्स से रह चुका है अफेयर

4 of 5
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
दयाबेन की होने जा रही वापसी
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है जो बेशक दयाबेन यानी दिशा वकानी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। दिशा वकानी पिछले साल सितंबर से मैटरनिटी लीव पर थीं जिसके बाद से लगातार फैंस उनका वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

पढ़ें: 1 साल बाद दयाबेन की 'तारक मेहता' में वापसी, जेठालाल के साथ फिर लगाएंगी कॉमेडी का तड़का
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena kapoor
प्रेंग्नेंसी में भी काम करती रहीं करीना
करीना कपूर के लाडले तैमूर जिस तरह अभी से इतने फेमस हैं उसकी पॉपुलरिटी को लेकर वो खुद भी परेशान हो जाती हैं। एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने तैमूर के जन्म से पहले की बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम करना जारी रखा।

पढ़ें: तैमूर के जन्म के एक साल बाद करीना ने खोला राज, इस वजह से प्रेग्नेंसी में भी करती रहीं काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें