फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ कैसे हैं धर्मेंद्र के संबंध, जानिए कहां हैं और क्या करती हैं

Sat, 08 Dec 2018 01:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
धर्मेंद
धर्मेंद का नाम आते ही हेमा मालिनी का ख्याल आता है, लेकिन क्या आप उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बारे में जानते हैं। नहीं, तो जानिए आजकल कहां है वो और पति के साथ उनके संबंध आखिर कैसे हैं। बच्चों के बारे में भी जानिए...
विज्ञापन

2 of 7
dharmendra
धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं। 1954 में 19 साल की उम्र में धर्मेंद की शादी उनसे हुई थी। धर्मेंद्र और प्रकाश के चार बच्चे हैं, अजय सिंह (सनी), विजय सिंह (बॉबी), विजेता और अजेता देओल हुए। धर्मेंद्र ने दूसरी शादी एक्ट्रेस हेमा मालिनी से 2 मई, 1980 को की। हेमा से उन्हें दो बेटियां ईशा और आहना हैं। वहीं धर्मेंद्र शायद पहले ऐसे एक्टर हैं, जिनकी दो-दो फैमिली हैं और उनके कुल छह बच्चे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
dharmendra
प्रकाश कौर लाइम लाइट से दूर रहती हैं और मुंबई में जुहू स्थित बंगले में बेटे सनी व बॉबी देओल के साथ रहती हैं। धर्मेंद भी उनके साथ रहते हैं और पत्नी, बच्चों के साथ उनके काफी अच्छे संबंध हैं। धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हैं और मुंबई में जुहू स्थित बंगले में रहती हैं। धर्मेंद्र उनसे हर सप्ताह शनिवार और रविवार को मिलते हैं, वो भी लोनावला वाले फार्म हाउस पर।

 

4 of 7
dharmendra
दोनों पत्नियों और सभी बच्चों के साथ धर्मेंद्र के संबंधों का अंदाजा लगाया जा सकता है कि सनी देओल, बॉबी देओल बॉलीवुड एक्टर हैं। चारों बेटियां शादी कर चुकी हैं और अपने परिवार में खुश हैं। कहा जाता है कि धर्मेंद्र, प्रकाश से अलग नहीं होना चाहते थे और हेमा मालिनी से भी। इसीलिए उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाकर हेमा मालिनी से शादी कर ली, ताकि उन्हें प्रकाश कौर को तलाक ना देना पड़े।
विज्ञापन

5 of 7
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी
अजय सिंह (सनी देओल) सबसे बड़े बेटे हैं। इनका जन्म 19 अक्टूबर 1956 को सहनेवाल, लुधियाना (पंजाब) में हुआ था। सनी देओल की वाइफ पूजा लाइमलाइट से दूर रहती हैं और इन दोनों के दो बेटे हैं- करण और राजवीर। विजय सिंह (बॉबी देओल) का जन्म 27 जनवरी 1967 को हुआ था। बॉबी देओल ने अपनी बचपन की दोस्त तान्या आहूजा से लव मैरिज की है और इनके दो बेटे आर्यमान और धरम हैं। तान्या बिजनेस वूमेन हैं और होम डेकोर का काम करती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
धर्मेंद्र जन्मदिन विशेष
अजिता और विजेता दो बेटियां हैं। दोनों लाइम लाइट से दूर रहीं। दोनों को कभी किसी फैमिली फंक्शन में भी नहीं देखा गया। पता चला है कि अब दोनों बहनें यूएस में शिफ्ट हो गई हैं। अजीता की शादी किरण चौधरी से हुई थी। किरण 1000 Decorative Designs from India नामक एक बुक के ऑथर हैं। विजेता के नाम से धर्मेंद्र ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला है- 'विजेता प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड' है। विजेता की शादी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शोले फिल्म का एक सीन
ईशा देओल का जन्म 2 नवम्बर 1982 को हुआ। वह धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी हैं। उसने 2002 में 'कोई मेरे दिल सौ पूछे' से बालीवुड में अपनी अदाकारी की शुरूआत की। मुम्बई के प्रसिद्ध कारोबारी भरत तख्तानी के साथ 29 जुलाई 2012 को ईशा ने शादी की। आहना देओल का जन्म 28 जुलाई 1985 को हुआ। वह धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी हैं और ओडिसी नृत्यांगना है। आहना ने फरवरी 2014 में बिज़नेस मैन वैभव कुमार से शादी की थी। आहना ना तुम जानो ना हम मूवी में नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें