Dishani chakraborty
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक दिशानी चक्रवर्ती ने अभिनेत्री के रूप में अपना करियर शुरू करने से पहले मुंबई में जेफ गोल्डबर्ग स्टूडियो और फिर न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में अभिनय और फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण लिया है। उन्हें दो विज्ञापनों फिल्मों में भी काम करने का मौका मिल चुका है। बताते हैं कि दिशानी लॉस एंजिल्स के प्रतिष्ठित ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट में दो साल तक पढ़ी हैं और वहां उन्होंने मेथड एक्टिंग, इम्प्रूव, सीन स्टडी, ऑडिशन तकनीक, पटकथा लेखन, आवाज और मूवमेंट में खुद को प्रशिक्षित किया। अपने पहले वर्ष के अंत में उन्होंने एक नाटक में भाग लिया था, जिसमें वह मशहूर अभिनेता अल पचीनो के साथ काम कर चुकी हैं।