तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया है। हादसे में बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बिपिन रावत के निधन की खबर आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी बीच बॉलीवुड में भी उनके निधन पर कई सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया है। मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट करते हुए किया, सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी एवं 11 और फौजी ऑफिसर्स के निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुख हुआ। जनरल रावत से मिलने का सौभाग्य कई बार मिला। उनके व्यक्तित्व में गजब का दुस्साहस और देश के प्रति अथाह प्रेम था। उन से हाथ मिला कर दिल और जुबान से खुद-ब-खुद जय हिंद निकलता था। जय हिंद। इसके अलावा, फिल्म मेकर अशोक पंडित, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, कंगना रणौण, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई सेलेब्स ने बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी है।
टेलीविजन होस्ट और एक्टर निक जोनस इस समय बेहद मुश्किल समय का सामना कर रहे हैं। उनके सबसे छोटे बेटे जेन का निधन हो गया। उनके बेटे की उम्र महज पांच महीने थी। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने टॉक शो में दी। उन्होंने दर्शकों इस दुखद घटना के बारे में बताते हुए कहा, इस आखिरी हफ्ते में अपने सबसे छोटे बेटे को खो दिया। उसे Hydrocephalus (एक तरह का ब्रेन ट्यूमर)नाम की बीमारी थी। कैनन ने आगे कहा, यह मेरे लिए बेहद ही कठिन समय है। अपने बेटे के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, वो सिर्फ पांच महीने का था।
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इन दोनों को शादी के गठबंधन में बंधे देखने का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। दोनों जयपुर अपनी शादी के लिए अपने-अपने परिवारों के साथ रवाना हो चुके हैं। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी का फंक्शन 7 दिसम्बर यानी की आज शुरू हो चुका है। रिपोर्ट्स की माने तो आज और कल कटरीना का मेहंदी, हल्दी और अन्य फंक्शन होंगे, जिसके बाद वो बड़े ही धूमधाम से 9 दिसम्बर को विक्की कौशल के साथ सात फेरे लेंगी। हालांकि विक्की कौशल और कटरीना कैफ अपनी शादी को हर तरह से प्राइवेट रखने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके लिए कड़ी सुरक्षा का इंतजाम भी किया गया है। बीती रात कटरीना करीब 11 बजे सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में स्थित होटल सिक्स सेंस फोर्ट पहुंचीं। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच कटरीना के साथ उनके परिवार ने होटल में प्रवेश किया। कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने जैसे ही होटल में कदम रखा वहां की मैनेजमेंट टीम ने बड़े ही शानदार अंदाज में इस कपल का स्वागत किया।
कटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी
- फोटो : @kaybykatrina-vickykaushal09/instagram
इस समय कटरीना और विक्की की शादी का बज़ बना हुआ है। उनकी शादी की हर एक जानकारी लाइमलाइट में बनी हुई है। आम से लेकर खास तक के बीच इस शादी को लेकर बज बना हुआ है। कटरीना विक्की की शादी को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। चाहें वो शादी का वेन्यू हो या प्री-वेडिंग फंक्शन। सब इस शादी के बारे में जानना चाहते हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं, अब 9 दिसंबर को कटरीना और विक्की होटल सिक्स सेंसेस में सात फेरें लेंगे। अब उनकी शादी से जुड़ी एक और खबर आ रही है कि मुंबई के सबसे लग्जरियस होटल ताज में उनकी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन होगा। जिसके लिए इंडस्ट्री के सितारों और खास दोस्तों को इन्विटेशन भेज दिया गया है। खबरों के मुताबिक दोनों शादी के बाद हनीमून के लिए रवाना होंगे।
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी और दोनों का हनीमून पूरा होने के बाद कटरीना कैफ जिस नई फिल्म पर सबसे पहले काम शुरू करने की हामी भर चुकी हैं, वह फिल्म होगी साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ बनने जा रही उनकी फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’। फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ का पहला शेड्यूल इसी साल अप्रैल के आसपास पुणे में शुरू होने वाला था लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के बाद इसकी सारी प्लानिंग रद्द करनी पड़ी। उसके बाद अब जाकर कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की तारीखों का पहला मिलान हो पाया है। सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग क्रिसमस के आसपास ही मुंबई में होने वाली है। शेड्यूल ज्यादा लंबा नहीं होगा, लेकिन इस शेड्यूल के साथ ही फिल्म का श्रीगणेश हो जाएगा।
अंकिता लोखंडे की शादी का कार्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में इन दिनों कई सेलेब्रिटी कपल शादी के बंधन में बंधने को तैयार है। एक तरफ जहां बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कटरीना कैफ कल यानी 9 दिसंबर को सात फेरे लेने वाले हैं। तो वहीं टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी इसी महीने अपने मंगेतर विक्की जैन के साथ शादी रचाने वाली है। इसके लिए अभिनेत्री के प्री- वेडिंग रिचुअल्स भी शुरू हो चुके हैं। यहां तक कि दोनों की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुका है। ऐसे में फैंस अब बेसब्री से अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की शादी की इंतजार कर रहे हैं। शादी की धूमधाम के बीच अभिनेत्री अंकिता लोखंडे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेत्री को कल रात अचानक अस्पताल भर्ती कराया गया है। दरअसल, पैर में मोच आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। लेकिन डॉक्टर ने फिलहाल उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है।
तापसी पन्नू की फिल्म ‘मुल्क’ और राधिका आप्टे की फिल्म ‘फोरेंसिक’ से चर्चा में आए निर्माता दीपक मुकुट ने अपनी अगली फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस चर्चित नाम पर बनाने की शुरुआत की है, जिसके चर्चे सोशल मीडिया पर खूब होते रहे हैं। दीपक की इस नई फिल्म का नाम है, 'बाल नरेन'। प्रधानमंत्री के 'स्वच्छ भारत अभियान' से प्रेरित इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश में होने जा रही है। फिल्म की कहानी का प्रधानमंत्री के बचपन से कोई लेना देना नहीं है। ये कहानी एक ऐसे बालक की है जिसके माता पिता की गंदगी के माहौल में डेंगू से मौत हो जाती है। निर्माता दीपक मुकुट का नाम हाल के दिनों में कंगना रणौत की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'धाकड़' के लिए काफी चर्चा में रहा है। उनके मुताबिक 'बाल नरेन' की कहानी उन्हें पहली बार में ही बेहद पसंद आई थी। दीपक कहते हैं, "मेरे लिए कहानी ही आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र होती है। ‘बाल नरेन’ की कहानी प्रेरणादायक होने के साथ साथ आपको अचंभित भी कर देगी। स्वच्छता के माध्यम से समाज का कायाकल्प करने का संदेश देने वाली इस फ़िल्म की कहानी अद्भुत है।"
बिग बॉस 15 के मशहूर कंटेस्टेंट उमर रियाज इन दिनों शो के चलते काफी सुर्खियों में हैं। कम वक्त में ही शो के दौरान उन्होंने अपना काफी नाम कमा लिया है। सेलेब्रिटी से लेकर आम लोगों तक के बीच वो खूब पसंद किए जा रहे हैं। लेकिन इन दिनों बिग बॉस के घर के बाहर भी वो चर्चा में हैं। उनके खिलाफ एक डिजाइनर ने शिकायत दर्ज कराई है। डिजाइनर फैज अंसारी ने पुलिस में उमर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि वो और उनकी पीआर टीम उन्हें क्रेडिट नहीं दे रही है। फैज का आरोप है कि उन्होंने उमर रियाज को डिजाइनर कपड़े दिए थे लेकिन उनके कपड़ों को लेकर उमर की तरफ से कोई क्रेडिट नहीं दिया गया।
धर्मेंद्र देओल और आशा पारेख
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोनी चैनल के डांस रियलिटी शो 'इंडियाज़ बेस्ट डांसर 2' में इस बार जमकर धमाल होने वाला है। शो की शूटिंग पर जिस तरह से वहां मौजूद युवा बार बार फिल्म ‘प्रतिज्ञा’ का गाना ‘मैं जट यमला पगला दीवाना’ गुनगुनाते नजर आए, उससे पता यही चलता है कि हिंदी सिनेमा के इकलौते हैंडसम ही मैन धर्मेंद्र का जलवा तीसरी पीढ़ी के सिर पर चढ़कर खूब बोल रहा है। ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के इस बार के वीकेंड स्पेशल एपिसोड में पुरानी अनमोल यादों और मनोरंजन से भरी एक यादगार शाम आपका इंतजार कर रही है, जहां धर्मेंद्र देओल और आशा पारेख के 60 वर्षों के सफर का जश्न मनाया जाएगा। इस एपिसोड में यह आइकॉनिक जोड़ी साथ में डांस करते हुए अपने सदाबहार गाने 'कुछ कहता है ये सावन' को रीक्रिएट करते हुए भी नजर आएगी।
इंटरनेट सेंसेशन, बिग बॉस फेम एक्ट्रेस उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। हालांकि, यह भी सच है कि वह अपने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट पर ट्रोल होती हैं। यूजर्स कई बार उनको छोटे कपड़े नहीं पहने की सलाह दे चुके हैं। उर्फी जावेद की बोल्ड तस्वीरों पर ट्रोल करते हुए यूजर्स अक्सर उनसे पूछते हैं कि उनको शर्म नहीं आती क्या? लेकिन इसके बाद भी उर्फी जावेद यूजर्स को अपनी हॉटनेस दिखाने से पीछे नहीं हटती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक डीआईवाई वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह बता रही हैं कि स्टॉकिंग्स से टॉप कैसे बनाया जाता है। उर्फी ने त्वचा की कलर का मोजा लिया और उसे कैंची से काटकर टॉप बनाया फिर उसे पहना एवं कैमरे के सामने पोज दिया। उर्फी के इस वीडियो को अब तक 1 लाख 93 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर जमकर टिप्पणियां आ रही हैं।