फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebrity Secret Wedding: इन सितारों ने गुपचुप तरीके से लिए थे सात फेरे, शादी के कई साल बाद किया था खुलासा

Mon, 30 Sep 2024 04:46 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री कल्कि केकलां ने हाल ही में अपनी सीक्रेट शादी का खुलासा किया है। कल्कि की तरह कुछ अन्य सितारों ने भी गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। आइए आपको बताते हैं इन सितारों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया की नजरों से छुपकर लिए सात फेरे - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री कल्कि केकलां ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड हर्शबर्ग से शादी होने का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उन पर कई आरोप लगे हैं, लेकिन अब उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। कल्कि ने गुपचुप तरीके से अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली थी, उनकी ही तरह कुछ और बॉलीवुड सितारों ने भी दुनिया की नजरों से दूर रहकर सात फेरे लिए थे। आइए आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सुरवीन चावला - फोटो : इंस्टाग्राम @surveenchawla
सुरवीन चावला
अभिनेत्री सुरवीन चावला को हेट स्टोरी 2, अग्ली और पार्च्ड जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। सुरवीन ने अक्षय ठक्कर से साल 2015 में इटली में शादी कर ली थी। शादी के दो साल बार 27 दिसंबर 2017 को सोशल मीडिया के जरिए सुरवीन ने अपनी शादी की जानकारी दी थी।

Bhuvan Bam: 'ताजा खबर 2' को बॉलीवुड के लिए अपना 'ऑडिशन टेप' मानते हैं भुवन, कहा- एंट्री करने में मदद मिलेगी

विज्ञापन

3 of 6
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम @priyarunchal
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम ने प्रिया रुंचाल के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। दोनों की शादी की फोटो आज भी प्रशंसकों के पास नहीं है। जॉन अब्राहम अब पत्नी के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं।

VVKWWV: राज शांडिल्य को सबक सिखाएंगे संजय तिवारी, प्रेस कांफ्रेंस कर बोले- कॉपी करने वालों को जलील करना चाहिए

4 of 6
रानी मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
रानी मुखर्जी
अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने बहुत ही गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। रानी ने यशराज फिल्म के मालिक और निर्माता आदित्य चोपड़ा से शादी की थी, शादी के काफी समय बाद प्रशंसकों को इसकी जानकारी हुई थी।

Game Changer: कब आएगा राम चरण की 'गेम चेंजर' का टीजर? इस दिन खत्म हो सकती है इंतजार की घड़ी

विज्ञापन

5 of 6
जूही चावला - फोटो : इंस्टाग्राम @iamjuhichawla
जूही चावला
अभिनेत्री जूही चावला ने 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की थी। दोनों ने छिपकर शादी की थी। हालांकि, जूही चावला की शादी से उनके करियर पर कोई असर न पड़े, इसलिए उन्होंने ये कदम उठाया था।

Harry Potter: मैगी स्मिथ से लेकर एलन रिकमैन तक, इस दुनिया में अब नहीं हैं हैरी पॉटर के ये सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साजिद नाडियाडवाला - फोटो : इंस्टाग्राम
साजिद नाडियाडवाला
साजिद नाडियाडवाला ने 10 मई 1992 में दिव्या के बालिग होते ही शादी कर ली थी। उन्होंने दिव्या से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। दिव्या के पिता इस शादी से खुश नहीं थे, इसलिए उन्होंने दिव्या से बातचीत बंद कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें