तरुणी सचदेव
- फोटो : सोशल मीडिया
तरुणी सचदेव
तरुणी सचदेव मात्र 14 साल की ही थीं, जब वो इस दुनिया को अलविदा कह गईं। तरुणी सचदेव उसी तारीख को इस दुनिया को छोड़ कर चली गईं, जिस तारीख को उन्होंने पहली बार इस दुनिया में कदम रखा था। तरुणी सचदेव का जन्म 14 मई 1998 को हुआ था जबकि उनकी मृत्यु एक विमान हादसे में 14 मई 2012 को हुई थी। तरुणी सचदेव ने अपनी मासूमियत भरी मुस्कान और एक टैगलाइन 'आई लव यू रसना' से सबका दिल जीत रखा था।