मनोरजंन की चकाचौंध भरी दुनिया में कलाकार को हर समय चेहरे पर मुस्कान बनाए रखनी पड़ती है, लेकिन इस हंसी के पीछे अभिनेता-अभिनेत्रियों के निजी जीवन में क्या चल रहा होता है यह किसी को नहीं पता होता। कई बार ये कलाकार हालातों से जूझते हुए आत्महत्या जैसे कदम भी उठा लेते हैं। आज हम आपको उन कलाकारों के निधन से पहले उनके आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।