फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: वैशाली ठक्कर ने की खुदकुशी और रानी चटर्जी का साजिद पर गंभीर आरोप, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 16 Oct 2022 07:23 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्मी दुनिया में हर दिन कुछ ना कुछ हलचल होती रहती है। सिने प्रेमी भी सितारों से जुड़ी अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 11
Filmy Wrap - फोटो : Social media
फिल्मी दुनिया में हर दिन कुछ ना कुछ हलचल होती रहती है। सिने प्रेमी भी सितारों से जुड़ी अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं। तो आइए 10 खबरों से जानते हैं कि आज सिनेमा जगत में क्या हलचल हुई... 
विज्ञापन

2 of 11
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में टीवी सीरियल कलाकार वैशाली ठक्कर के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि वैशाली ठक्कर की आत्महत्या का मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के साईं बाग कालोनी का है। कई साल से इंदौर में रह रहीं टीवी सीरियल कलाकार वैशाली ठक्कर ने अपने इंदौर स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की।

सुशांत सिंह राजपूत की एक्ट्रेस दोस्त वैशाली ठक्कर ने किया सुसाइड, इन सीरियलों में निभाया था लीड रोल
विज्ञापन

3 of 11
रानी चटर्जी, साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म मेकर साजिद खान जब से 'बिग बॉस 16' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए हैं, तब से ही सोशल मीडिया पर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई जा रही है। #मीटू के दौरान साजिद खान पर कई अभिनेत्रियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। वहीं, अब भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी ने भी साजिद खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रानी ने बताया है कि साजिद खान ने उन्हें भी हैरेस किया है और 'बिग बॉस' उनकी इमेज सुधारने में लगा हुआ है। 

Rani Chatterjee: 'घर बुलाया, गंदी-गंदी बातें कीं', रानी चटर्जी ने खोला साजिद खान का कच्चा चिट्ठा

4 of 11
Mahendra Singh Dhoni - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए एक खुशखबरी है! क्रिकेट के मैदान में अपना दमखम दिखाने के बाद अब कैप्टन कूल अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। जी हां, फैंस धोनी को पर्दे पर देख सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी बतौर प्रोड्यूसर फिल्मी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। हालांकि, सूत्रों की मानें तो अपनी फिल्म में धोनी बॉलीवुड एक्टर्स की बजाय साउथ एक्टर्स को लेने वाले हैं।

MS Dhoni: क्रिकेट के बाद अब अभिनय पारी की शुरुआत करेंगे धोनी, साउथ एक्टर्स के साथ आएंगे नजर
विज्ञापन

5 of 11
Prithviraj Sukumaran - फोटो : सोशल मीडिया
मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस को एक बड़ा तोहफा मिला है। दरअसल, बहुचर्चित फिल्म सालार से एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया है। आपको बता दें कि इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म अगले साल 28 सितंबर को रिलीज होगी। 

Prithviraj Sukumaran: पृथ्वीराज सुकुमारन ने जन्मदिन पर फैंस को दिया तोहफा, 'सालार' से फर्स्ट लुक आया सामने
विज्ञापन

6 of 11
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और पाकिस्तानी सामाजिक कार्यकर्ता और नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई एक-दूसरे के काफी क्लोज हैं। दोनों जब भी मिलती हैं, तब उनके बीच का खास रिश्ता साफ झलकता है। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे के काम की तारीफ करती हैं। लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा ने मलाला यूसुफजई का सपोर्ट करते हुए कॉमेडियन हसन मिन्हाज को फटकार लगाई है। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट किया है और बताया है कि वह कॉमेडियन को फॉलो नहीं करतीं।

Priyanka Chopra: कॉमेडियन ने प्रियंका चोपड़ा और मलाला यूसुफजई का उड़ाया मजाक, दोनों ने ऐसे दिया करारा जवाब
विज्ञापन

7 of 11
Uunchai - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस साल की बहुचर्चित फिल्म ‘ऊंचाई’ की निर्माता कंपनी राजश्री अपनी फिल्म के पांच मुख्य किरदारों के पोस्टर सोशल मीडिया मीडिया में साझा कर चुकी है। रविवार को राजश्री ने फिल्म की सबसे चुलबुली और उम्र में सबसे छोटी अदाकारा परिणीति चोपड़ा का पोस्टर भी जारी कर दिया। इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर किया हिंदी सिनेमा में उनके साथ अभिनय पारी की शुरुआत करनेवाले उनके पहले और खास स्टार अभिनेता अर्जुन कपूर ने।

Uunchai: अर्जुन कपूर ने जारी किया ‘ऊंचाई’ से परिणीति का लुक, अगले महीने रिलीज होगी सूरज बड़जात्या की फिल्म

8 of 11
Sapan Sengupta - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के मशहूर कंपोजर, फिल्म डायरेक्टर सपन सेनगुप्ता का निधन हो गया है। उनकी जोड़ी दिवंगत म्यूजिक कंपोजर जगमोहन बख्शी के साथ खूब जमी। सपन-जगमोहन की जोड़ी काफी लोकप्रिय हुई। दोनों ने मिलकर 60 और 70 के दशक की कई फिल्मों का संगीत दिया। उनकी अधिकांश कंपोजिशन बॉलीवुड के दिवंगत गीतकार नक्श लायलपुरी के गीतों पर आधारित थीं, लेकिन उन्होंने इंदीवर, शैलेंद्र और एम.जी. हशमत के साथ भी खूब काम किया। 

Sapan Sengupta: मशहूर कंपोजर सपन सेनगुप्ता का निधन, जगमोहन बख्शी के साथ खूब जमी थी जोड़ी

9 of 11
सुकन्या दत्ता ने निर्देशक बप्पा पर लगाए गंभीर आरोप - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा जगत एक ऐसी जगह है जहां से आए दिन बॉडी शेमिंग से लेकर कास्टिंग काउच की खबरें सुनने को मिलती हैं। जहां बॉलीवुड के स्टार्स लगातार एक्टिंग इंडस्ट्री के काले राज खोल रहे हैं, वहीं अब बंगाली इंडस्ट्री से भी एक ऐसी ही खबर आ रही है। दरअसल, पश्चिम बंगाल की फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी फिल्म एक्ट्रेस सुकन्या दत्ता ने निर्देशक बप्पा पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद से ही पूरी टॉलीवुड इंडस्ट्री में हंगामा मच गया है। 

Sukanya Dutta: सुकन्या ने खोले बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के काले राज, निर्देशक पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

10 of 11
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों 14 अप्रैल को इसी साल शादी के बंधन में बंधे थे और जून में कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। इसके बाद से दोनों अपनी फिल्म की शूटिंग और प्रमोशन में व्यस्त चल रहे थे। वहीं, इन दिनों आलिया अपना प्रेग्नेंस पीरियड एंजॉय कर रही हैं और अब खबर सामने आई है कि अभिनेत्री डिलीवरी के बाद काफी लंबा ब्रेक लेने वाली हैं। वह अपने बच्चे के जन्म के बाद जल्द काम पर लौटने के मूड में नहीं हैं।

Alia Bhatt: रणबीर के बाद आलिया ने भी बनाया फिल्मों से ब्रेक लेने का प्लान! मैटरनिटी लीव पर जाएंगी अभिनेत्री
विज्ञापन

11 of 11
श्रीजिता डे - फोटो : सोशल मीडिया
रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' को शुरू हुए दो हफ्ते हो चुके हैं और अब जाकर इसमें पहला एविक्शन देखने को मिला। सलमान खान के इस शो से सबसे पहली कंटेस्टेंट जो बाहर हुईं, वह श्रीजिता डे हैं। बीते एपिसोड्स में गोरी नागोरी के साथ उनके विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरीं थी। हालांकि, शो से बाहर होकर एक्ट्रेस को इस लड़ाई की उन्हें बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। शो के बाहर होने के बाद अब श्रीजिता ने इस बारे में खुलकर बात की। साथ ही कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए।

Bigg Boss 16: शो से बाहर आते ही श्रीजिता ने गोरी पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने बता दिया वह किस माहौल से आई हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें