बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ‘मुंबई क्रूज ड्रग्स केस’ से आप परिचित होंगे? अगर इससे परिचित हैं तो समीर वानखेड़े को भी जानते ही होंगे! जी हां, वही समीर वानखेड़े जो मुंबई एनसीबी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक रहे। उन्हीं के नेतृत्व में ही एनसीबी की टीम ने आर्यन और अन्य लोगों को ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि, ‘मुंबई क्रूज ड्रग्स केस’ में आर्यन को तो काफी पहले ही क्लीन चिट मिल गई, मगर अब इन समीर वानखेड़े की मुसीबत बढ़ गई हैं। आर्यन से जुड़े क्रूज मामले से ही संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई ने वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भ्रष्टाचार का मामला दर्ज होने के साथ वानखेड़े के घर पर सीबीआई का छापा भी पड़ा है। आखिर क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं...