फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्टर से शादी करना चाहती थीं सोनाली बेंद्रे पर इस वजह से टूट गया रिश्ता

Tue, 01 Jan 2019 08:09 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 6
sonali bendre - फोटो : twitter

बॉलीवुड में अफेयर और ब्रेकअप साथ-साथ चलते हैं। बॉलीवुड में अक्सर स्टार्स के रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते हैं। ऐसे में कुछ स्टार्स की लव स्टोरी हिट साबित हो जाती है तो वहीं कुछ स्टार्स की लव स्टोरी जल्दी ही दम तोड़ देती है। 1 जन्वरी 1975 में मुंबई में जन्मी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी बॉलीवुड के इस स्टार के प्यार में पागल थी। कैंसर से जूझ रही सोनाली के जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनकी अधूरी लवस्टोरी के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन

2 of 6
Sunil and Sonali

आपको बता दें कि ये स्टार कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टेर सुनील शेट्टी हैं। साल 1992 में फिल्म 'बलवान' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले सुनील शेट्टी बेहद कामयाब एक्टर रहे हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में दमदार एक्टिंग की है। भले ही इन दिनों सुनील फिल्मों से दूर हैं। लेकिन साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म 'भाई' में सुनील शेट्टी और एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे लीड रोल में थे। और इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों काफी करीब आ गए थे लेकिन दोनों के इस प्यार की भनक सेट पर कुछ ही लोगों को थी।

विज्ञापन

3 of 6
Sunil and Sonali

आपको बता दें कि सोनाली ने तो सुनील को शादी के लिए प्रपोज तक कर दिया और सुनील ने इसे स्वीकार भी कर लिया था। सोनाली और सुनील टक्कर, सपूत और कहर जैसी फिल्मों में एक साथ नजर चुके हैं। बॉलीवुड में दोनों की जोड़ी को हिट माना जाता था। भले ही दोनों की प्रेम कहानी शुरु हुई हो लेकि ये अंजाम तक नहीं पहुंच सकी थी। जी हां, एक दूसरे से प्यार करने के बावजूद दोनों की शादी नहीं हो पाई थी और इसके पीछे की वजह बहुत बड़ी थी।

4 of 6
Sunil and Sonali

वहीं, सुनील शेट्टी के मना कर देने पर साल 2002 में सोनाली ने गोल्डी बहल से शादी कर ली। गोल्डी एक फिल्ममेकर हैं। उन्होंने फिल्म अंगारे, बस इतना सा ख्वाब है और 'लंदन पेरिस न्यूयॉर्क' जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं। सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में सोनाली से शादी न करने की वजह का खुलासा भी किया था। उन्होंने कहा था कि अगर वह शादीशुदा न होते तो सोनाली के बारे में जरूर सोचते।

विज्ञापन

5 of 6
Sunil and Sonali

जी हां, आपको बता दें कि साल 1997 में आई फिल्म भाई के रीलिज होने से पहले ही सुनील शेट्टी शादीशुदा थे। उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त माना से साल 1991 में शादी की थी। सुनील, सोनाली से शादी करके अपनी पत्नी को धोखा नहीं देना चाहते थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sunil and Sonali

वहीं आज सुनील शेट्टी बेहद कामयाब एक्टर हैं और उनका पूरा ध्यान अपने बिजनेस पर है। सुनील के दो बच्चे अहान और आथिया शेट्टी हैं। आथिया फिल्म 'हीरो' से एक्टर सूरज पंचोली के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। वहीं, सुनील के बेटे अहान फिल्मों में उतरने की तैयारियों में लगे हुए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें