साल 2018 में फीचर फिल्म ‘पटाखा’ रिलीज होने के पांच साल बाद विशाल भारद्वाज की बतौर निर्देशक नई फिल्म ‘खुफिया’ अगले हफ्ते रिलीज होने जा रही है। नेटफ्लिक्स के लिए बनी ये फिल्म साल 2004 में देश की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के एक अधिकारी के अचानक लापता हो जाने की सच्ची घटना पर आधारित है। बाद में ये अधिकारी विदेशी जासूस निकला। इसी पूरे घटनाक्रम पर बनी है विशाल की फिल्म ‘खुफिया’। इस फिल्म का एक बड़ा हिस्सा कनाडा में शूट होना था लेकिन ऐन मौके पर कनाडाई दूतावास ने फिल्म की पूरी शूटिंग टीम को वीजा ही नहीं दिए।