फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से बीते 15 दिनों से जेल में बंद हैं ये अभिनेत्री, सितारे कर रहे रिहाई की मांग

Fri, 03 Jan 2020 05:53 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Swara Bhaskar, Sadaf Jafar and Mahesh Bhatt - फोटो : file photo
नागरिकता कानून के खिलाफ देशभर में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस प्रदर्शन के जरिए लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान अभिनेत्री और कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस अभिनेत्री का नाम सदफ जफर हैं। यह अभिनेत्री बीते 15 दिनों से सलाखों के पीछे हैं। अब इस अभिनेत्री और कार्यकर्ता को रिहा कराने के लिए बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां सामने आई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Sadaf Jafar - फोटो : file photo
सदफ जफर प्रदर्शन स्थल से फेसबुक लाइव कर रही थीं। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और जेल में बंद कर दिया। यह वाकया 19 दिसंबर का है। इस तारीख से अभी तक सदफ लखनऊ जेल में बंद हैं। अब इस मामले पर सिनेमाजगत के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके सदफ की रिहाई की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
mahesh bhatt - फोटो : Twitter
फिल्म निर्देशक महेश भट्ट ने ट्वीट किया-  'स्वतंत्र संस्थान छलावा है। अगर डर के जरिए दिमाग को बेड़ियों में जकड़ दिया जाए या अशक्त कर दिया जाए तो आप किस तरह की सरकार में रहते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है, आप प्रजा हैं, न कि नागरिक हैं। अभिव्यक्ति की आजादी के बिना स्वतंत्र संस्थानों का तमाम बाहरी रूप और ढांचा एक छलावा है, दिखावा है। सदफ को रिहा किया जाए।' 
 
 

4 of 5
swara bhaskar - फोटो : file photo
महेश भट्ट के अलावा स्वरा भास्कर ने भी अभिनेत्री की रिहाई की मांग की। स्वरा भास्कर ने लिखा- 'कार्यकर्ता और अभिनेत्री सदफ जफर लखनऊ की जेल में हैं।स्पष्ट नहीं है कि क्यों हैं! उनके दोस्त दीपक कबीर भी जेल में हैं, क्योंकि वह उनके बारे में पूछताछ करने के लिए गए थे। सदफ को मुक्त किया जाए, दीपक को मुक्त किया जाए और उत्तर प्रदेश पुलिस को उसके अत्याचारों के लिए जवाबदेह ठहराया जाए।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sushant Singh Rajput
इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में सुशांत ने कहा- 'फेसबुक लाइक के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस से सवाल करने के लिए गिरफ्तार किया गया, पीटा गया और प्रताड़ित किया गया। सदफ को रिहा किया जाए।' इन सितारों ने रिहाई की मांग करते हुए #FreeSadaf भी लिखा है।

जब डांस करते हुए फट गई थी रणवीर की पैंट, दीपिका ने सरेआम इवेंट में की थी सिलाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें