फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल जीत लेगा 'मलंग' में आदित्य- दिशा का लुक, अमिताभ ने बताया Selfie का हिंदी नाम, पांच खबरें

Fri, 03 Jan 2020 05:42 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आदित्य रॉय कपूर, अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
Aditya Roy Kapoor, Disha Patani - फोटो : amar ujala mumbai
मलंग का फर्स्ट लुक आया सामने
बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अभिनेत्री दिशा पाटनी की फिल्म मलंग का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है। पोस्टर में आदित्य शर्टलेस हैं और अपने एब्स दिखाते नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है, अनलीश द मैडनेस। इस पोस्टर को आदित्य ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। इस पोस्टर को साझा करते हुए आदित्य ने लिखा, 'प्यार सच्चा है, इसलिए नफरत भी सच्ची है'। आदित्य के साथ ही दिशा का लुक भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।फिल्म का ट्रेलर 6 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
Alia Bhatt, Ranbir Kapoor - फोटो : instagram
रणबीर के साथ चिलिंग मूड में दिखीं आलिया
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ अपना नया साल मनाया। दोनों के साथ फिल्म ब्रम्हास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी भी दिखे। आलिया ने इसकी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। तस्वीर के साथ कैप्शन में आलिया ने लिखा है, 'बेस्ट ब्वॉयज (गुड गर्ल)'। गौरतलब है कि आलिया और रणबीर ने हाल ही में फिल्म ब्रम्हास्त्र की शूटिंग खत्म की है। इन दिनों दोनों की शादी की चर्चाएं भी जोरों पर हैं।
 

4 of 6
एमिलिया क्लाी्क, गेराल्ड बटेलर - फोटो : Social Media
हॉलीवुड को भाया भारत
बॉलीवुड अभिनेता जहां अपने परिवार के साथ विदेशो में नया सला मना रहे हैं। तो वहीं हॉलीवुड स्टार्स को भी नए साल के लिए भारत पसंद आ गया है। फिल्म पीएस आई लव यू के एक्टर जेरार्ड बटलर न्यू ईयर पर ऋषिकेश में थे। उन्होंने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'अपनी लाइट को नए दशक में जगमगाने दो। मैं अपना सारा प्यार आपको भेज रहा हूं। हिमालय से हैप्पी न्यू ईयर।' जेरार्ड के अलावा गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस एमिलिया क्लार्क भी न्यू ईयर पर भारत में थीं। एमिलिया ने जयपुर में अपना नया साल मनाया। उन्हें जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

 
 
विज्ञापन

5 of 6
Amitabh Bachchan KBC 11 - फोटो : Sony Liv Video
अमिताभ ने बताया सेल्फी का हिंदी ट्रांसलेशन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की हिंदी भाषा के ज्ञान के बारे में तो सभी जानते हैं। अमिताभ ने अब 'सेल्फी' का हिंदी ट्रांसलेशन बताया है। अमिताभ ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बताया सेल्फी का हिंदी अनुवाद बताया है। अमिताभ ने लिखा, 'व्यतिगत दूरभाषित यंत्र से हस्त उत्पादित स्व चित्र....व द य स ह उ स च...वदय सह उसच।' इसके साथ ही उन्होंने उदाहरण के तौर पर अपनी ब्लैक एंड व्हॉइट फोटो शेयर की है। अमिताभ का ये ट्वीट काफी पसंद किया जा रहा है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला
ऋषि कपूर ने किया 'द बिग बुल' के पोस्टर पर कमेंट
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी आगामी फिल्म का पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर पर अभिनेता ऋषि कपूर ने कमेंट किया। ऋषि ने इस पोस्टर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत खूब एबी जूनियर'। गौरतलब है कि अभिषेक ने अपनी आगामी फिल्म 'द बिग बुल' का पोस्टर रिलीज किया है। इसके अलावा अभिषेक इस साल 'लूडो' और 'बॉब विश्वास' में भी नजर आने वाले हैं।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें