गली बॉय हंक सिद्धांत चतुर्वेदी और गज़ब की खूबसूरत डेब्यूटेंट शरवरी, बॉलीवुड की नई रिफ्रेशिंग ऑन-स्क्रीन जोड़ी है जिसे दर्शक यश राज फिल्म्स की बंटी और बबली 2 में देखेंगे। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म अपने फिल्मी करियर में उन्हें पहली बार कमर्शियल हीरो और हीरोइन के रूप में पेश करेगी, जिसमें वे क्रमशः नए बंटी और बबली के रूप में नज़र आएंगे। इस कॉमेडी फिल्म की लीड जोड़ी, कोविड महामारी की वजह से दो साल पहली बार- दिवाली गेट-टुगेदर को होस्ट करने के लिए तैयार है!
सिद्धांत कहते हैं, “बॉलीवुड फिल्में भारतीय सेलिब्रेशन का पर्याय हैं। कोविड को देखते हुए फिल्म इंडस्ट्री पिछले दो साल से लोगों के साथ इन खास पलों को सेलिब्रेट नहीं कर सकी है। मैं इस बात को लेकर बेहद रोमांचित हूं कि फिल्में सिनेमाघरों में वापसी कर रही हैं और मुझे विश्वास है कि दर्शक मनोरंजक सिनेमा देखने के लिए वापस आएंगे।”