फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB2: मुंबई में पूरी हुई बंटी और बबली 2 की शूटिंग, इस बार कानपुर नहीं पहुंच पाई फिल्म की टीम

Sat, 12 Sep 2020 11:09 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
बंटी और बबली 2 की शूटिंग हुई पूरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कोरोना के चलते रुकी फिल्म ‘बंटी और बबली’ की शूटिंग आखिरकार पूरी हो ही गई। पहले भाग में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी दोनों कानपुर पहुंचे थे। इस बार फिल्म की शूटिंग पहले दुबई में हुई और फिर मुंबई में। पुराने ठगों को नए जोड़ीदार मिले हैं और तमाम चुनौतियां का सामना करते करते फिल्म शुक्रवार को पूरी हो गई।
विज्ञापन

2 of 8
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी चारों वापस कैमरों के सामने पहुंच पाए तो इनके चेहरों की चमक देखते बनती है। एक्टर को एक्टिंग करने का मौका ना मिले तो बेचारा घुट कर रह जाता है। मार्च के बाद से लाइट्स, रोल कैमरा और एक्शन सुनने को इन चारों के कान तरस गए। यशराज फिल्म्स के स्टूडियो ये पहुंचे तो यहां पहले से ही काफी तगड़े इंतजामात दिखे। सैनिटाइजर वगैरह से सब बार बार हाथ साफ करते दिखे। क्रू ने पीपीई किट डाला हुआ था। पता चला कि शूटिंग पर आने से पहले सब 10 से लेकर 14 दिनों तक अपने अपने घरों में क्वारंटीन रहे हैं। सबका तापमान लगातार नापा गया और सबके स्वास्थ्य की जांच भी की गई। इसके बावजूद सेट पर एक चुस्त चौकन्नी मेडिकल टीम की मौजूदगी भी देखी गई।
विज्ञापन

3 of 8
बंटी और बबली 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जैसा कि आप यहां फोटो में देख पा रहे हैं कि ‘बंटी और बबली 2’ की ये कास्ट यहां यशराज स्टूडियो में एक साथ मौजूद है। चारों ने खुद को सेल्फ क्वारंटीन रखा और उसके बाद यहां पहुंचे फिल्म के एक गाने की शूटिंग करने। इस गाने की शूटिंग पूरी होने के साथ ही फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो गई है। फिल्म की रिलीज डेट फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन वर्क खत्म होने के बाद जल्दी ही घोषित की जाएगी।

4 of 8
बंटी और बबली 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लोकेशन पर मौजूद फिल्म के निर्देशक वरुण शर्मा कहते हैं, ‘‘हमने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी संभावित उपाय किए कि हमें शूटिंग का सुरक्षित वातावरण मिले। कलाकारों सहित पूरी क्रू का शूट से पहले कोरोना टेस्ट कराया गया, उसके बाद क्रू को होटल में क्वारंटीन किया गया ताकि वो सुरक्षित रहें और उन तक वायरस न पहुंच सके। कलाकार होम क्वारंटीन में रहे और शूट के दौरान किसी से नहीं मिले। मुझे खुशी है कि यह सब ठीक तरह से हुआ और इससे पूरे फिल्म उद्योग को शूट पर वापसी करने का संबल मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 8
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सारे कलाकारों में सैफ अली खान सबसे बिंदास दिखे। उनका काम भी इन दिनों रफ्तार में हैं। ‘तानाजी’ की कामयाबी का जश्न नहीं मना पाने का मलाल भी उनको है लेकिन साथ ही ‘आदिपुरुष’ में लंकेश का किरदार निभाने का मौका मिलने से वह उत्साहित और प्रफुल्लित भी हैं। ‘बंटी और बबली 2’ की शूटिंग पूरी होने पर उन्होंने काफी संतोष जताया। वह कहते हैं, ‘हमें यहां पर घर से भी ज्यादा सुरक्षित महसूस हुआ। मुझे उम्मीद है कि उद्योग में हर कोई उतना ही सतर्क होगा, जितने सतर्क आदित्य चोपड़ा हैं। जब पूरी टीम सेट पर आई तो हम आश्वस्त थे कि वायरस से हमें कोई नुकसान नहीं होगा। यह बहुत सुकूनभरा अहसास था। इसलिए शूट करने में बहुत मजा आया। बीबी2 की टीम कई महीनों के बाद मिल रही थी। इसलिए एक दूसरे से मिलने, मजे करने और शूट करने का यह समय बहुत अच्छा गुजरा।’’
विज्ञापन

6 of 8
मर्दानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘बंटी और बबली 2’ में सैफ की जोड़ी जम रही है पिछली फिल्म में बबली बनीं रानी मुखर्जी के साथ। रानी को भी अपनी पिछली फिल्म ‘मर्दानी 2’ की सक्सेस पार्टी देने का मौका नहीं मिल पाया है। पिछले साल के आखिर से ही सब कुछ बहुत तेजी से घटता रहा है। वह कहती हैं, ‘‘हमने महामारी के बीच यह सीक्वेंस शूट की तो सिर्फ इसलिए क्योंकि हमें विश्वास था कि कलाकारों सहित हमारे क्रू के किसी भी सदस्य को संक्रमण नहीं है। शूटिंग का सुगम व सुकूनभरा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण था। हमें एक दूसरे के साथ शूटिंग करने में बहुत मजा आया। महामारी से पहले शूट करने की हमारी कई पुरानी यादें ताजा हो गईं और पूरी टीम खुशी से झूम उठी।’’
विज्ञापन

7 of 8
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ में जैसा कि हमने पहले ही बताया, ठगों का एक नया जोड़ा दिखने वाला है। इस जोड़े के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी साथ दिखे। शुक्रवार को यशराज स्टूडियो में शूटिंग करने ये दोनो भी पहुंचे। सैफ और रानी जैसे सीनियर कलाकारो का साथ फिर से पाकर दोनों झूम उठे। सिद्धांत बोले, ‘‘शूट के लिए सेट पर वापसी का ये अनुभव शानदार रहा। महामारी से पहले हमें इसकी शूटिंग में बहुत मजा आ रहा था। उसके बाद न तो हम शूट कर सकते थे और न ही एक दूसरे से मिल सकते थे। मुझे शरवरी, सैफ सर, रानी मैडम और फिल्म की पूरी टीम से फिर से मिलकर बहुत अच्छा लगा। यह टीम खास है और हमें बीबी2 की शूटिंग पूरी करने का सबसे अच्छा अनुभव मिला।’’
विज्ञापन

8 of 8
शरवरी, सिद्धांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यशराज फिल्म्स इस फिल्म से एक नए चेहरे शरवरी को भी बड़े पर्दे पर लॉन्च कर रहा है। वह भी सेट पर चहकती फुदकती नजर आईं। शरवरी को पता है कि इस फिल्म में लोगों की निगाहें सबसे ज्यादा उन्हीं पर होंगी और इसी के चलते वह शूटिंग के दौरान सबसे ज्यादा अनुशासित भी नजर आईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें