रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' लगातार चर्चा में है। सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड और तमाम नकारात्मक टिप्पणियों के बीच रिलीज हुई इस फिल्म पर सबकी निगाहें थीं। दर्शकों का एक धड़ा इस विश्वास में था कि बॉलीवुड की तमाम फिल्मों की तरह 'ब्रह्मास्त्र' का वार भी काम नहीं आएगा। वहीं, इस फिल्म को बनाने में करीब एक दशक खपाने वाले मेकर्स और सितारों को उम्मीद थी कि फिल्म करिश्मा करेगी। ऐसा ही हुआ। पहले सप्ताह में फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की। दूसरे सप्ताह में रफ्तार थोड़ी कम हुई तो नेशनल सिनेमा डे वरदान बन गया और कलेक्शन के मामले में फिल्म ने फिर गति पकड़ी। अब फिल्म अपनी रिलीज के तीसरे सप्ताह में हैं। फिल्म का तीसरे सोमवार (18वें दिन) का कलेक्शन थोड़ा निराशाजनक था। अब फिल्म का 19वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।