दुलकर सलमान और सनी देओल की फिल्म 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिलने के बावजूद भी दर्शक नहीं मिल रहे हैं। जी हां, बीते 23 सितंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई इस फिल्म का कमाई का ग्राफ दिन प्रतिदिन गिरता ही जा रहा है। अपनी रिलीज के पहले दिन धमाकेदार कमाई करने के बावजूद 'चुप' बॉक्स ऑफिस पर पस्त होती नजर आ रही है। पहले ही दिन अपनी लागत का 32 फीसदी हिस्सा कमा लेने वाली सनी देओल की इस फिल्म की हालत पांचवें ही दिन खराब दिखाई दे रही है।