फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra Part 2: अयान ने शुरू किया रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र 2 और 3' पर काम शुरू, दिखाई आर्ट वर्क की झलक

Sat, 09 Sep 2023 04:08 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की हिट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा' नौ सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और फिल्म ने आज एक साल पूरा कर लिया है। 'ब्रह्मास्त्र' के निर्देशक अयान मुखर्जी ने फिल्म के एक साल पूरे होने का जश्न मनाया और सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा किया। फिल्म के एक साल पूरा होने के मौके पर अयान ने 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे और तीसरे भाग का एलान किया और बताया कि फिल्म का काम जारी है। इसके साथ ही अयान ने 'ब्रह्मास्त्र' के अगले भाग से कुछ शुरुआती आर्टवर्क साझा किए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अयान ने आखिरकार 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल के लिए शानदार कलाकृति का खुलासा किया है और लुभावने दृश्यों ने प्रशंसकों को उत्साह बढ़ा दिया है। अयान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप साझा किया, जिसमें 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' और 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 3' के लिए शुरुआती कॉन्सेप्ट दिखाया गया है। आर्ट वर्क बहुत शानदार है और इसने अगली कड़ी के लिए प्रशंसकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है। आर्टवर्क को साझा करते हुए अयान ने लिखा, "ब्रह्मास्त्र- पार्ट 2: देव, शुरुआती आर्ट वर्क कॉन्सेप्ट, ब्रह्मास्त्र 2 और 3 के विजन और कहानी पर लगातार कुछ महीनों से काम कर रहा है। टीम 'ब्रह्मास्त्र' के लिए इस विशेष दिन पर कुछ साझा करने का मन हुआ, हमारी प्रेरणा की प्रमुख छवियां।"
 

Jawan 1st Saturday BO: पहले शनिवार को ही ‘जवान’ की डबल सेंचुरी, या होगी ‘पठान’ की बराबरी, क्या कहते हैं आंकड़े

 
विज्ञापन

3 of 5
अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले अयान मुखर्जी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा था, "पहला जन्मदिन मुबारक हो, 'ब्रह्मास्त्र'। आपकी सारी रचनात्मकता, कड़ी मेहनत और फिल्म निर्माण और जीवन में सभी सबक के लिए धन्यवाद। 'ब्रह्मास्त्र' की यात्रा के अगले भाग की कुछ शुरुआती आर्ट वर्क थोड़ी देर में साझा करूंगा। फैंस अयान की इस पोस्ट के बाद बेहद उत्साहित हो गए थे। अब अयान ने आर्ट वर्क की झलक भी फैंस के साथ साझा कर दी है। फैंस जमकर पोस्ट पर प्यार बरसा रहे हैं। कुछ दर्शकों ने कहा कि उन्हें बेसब्री से 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे और तीसरे भाग का इंतजार है।
 

4 of 5
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
अयान मुखर्जी के जरिए निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिकाओं में थे। वहीं, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण और नागार्जुन ने भी फिल्म में कैमियो किया था। नौ सितंबर 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 269.4 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 431 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Welcome 3: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, टीजर के साथ किया 'वेलकम 3' का एलान

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल मार्च में अयान मुखर्जी ने एक पोस्ट शेयर कर खुलासा किया था कि वह 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'ब्रह्मास्त्र 3' एक साथ बनाएंगे और दोनों को एक साल के अंतराल में रिलीज करेंगे। जहां 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव' दिसंबर 2026 में रिलीज होगी, वहीं पार्ट 3 दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Aashiqui 3: अगले साल 'आशिकी 3' की शूटिंग शुरू करेंगे कार्तिक आर्यन, फिल्म को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें