शुक्रवार की थोड़ी सुस्ती के बाद बॉक्स ऑफिस पर ‘जवान’ का जोश शनिवार को फिर जाग गया है। देश में अब तक हिंदी में रिलीज हो चुकी फिल्मों में पहले शनिवार का सर्वाधिक कलेक्शन शाहरुख खान की पिछली फिल्म ‘पठान’ के नाम है। इस रिकॉर्ड का ‘जवान’ की रिलीज के तीसरे दिन टूटना तय हो चुका है लेकिन फिल्म ट्रेड पर नजर रखने वालों की दिलचस्पी अब इस बात में है कि क्या फिल्म ‘जवान’ रिलीज के पहले तीन दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू सकती है? आइए देखते हैं कि आंकड़े क्या कहते हैं…