फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: सलमान-शाहरुख-आमिर...रणबीर कपूर ने दी तीनों खान को पटखनी, कमाई के मामले में बनाए ये चार रिकॉर्ड

Tue, 13 Sep 2022 10:40 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर-शाहरुख खान-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ बॉक्स ऑफिस धमाल मचा रही है। एक तरफ जहां, सोमवार की कमाई में रणबीर--आलिया की फिल्म ने विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं, दूसरी तरफ वीकएंड कलेक्शन की बात करें तो ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ ने रणबीर कपूर की ‘संजू’, सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’, रणवीर सिंह की ‘पद्मावत’, आमिर खान ‘धूम 3’ व ‘दंगल’ और शाहरुख खान की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों को पटखनी देकर अपने नाम कई रिकॉर्ड्स कर लिए हैं। यहां देखिए अयान मुखर्जी की फिल्म द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स…

विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर ने तोड़ा सलमान खान का रिकॉर्ड
रणबीर कपूर ने अपनी ब्रह्मास्त्र से बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को पटखनी दे दी है। दरसअल, पहली ही वीकएंड में 200 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने का रिकॉर्ड अब तक सलमान खान की फिल्म सुल्तान के नाम था। लेकिन बीते हफ्ते ब्रह्मास्त्र ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रणबीर--आलिया की फिल्म ने अपने पहले ही वीकएंड पर वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये के आंकड़ा पार कर लिया है। सामने आ रहे आंकड़ों के मुताबिक ब्रह्मास्त्र ने अपने ओपनिंग वीकएंड पर 225 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, सलमान की फिल्म सुल्तान पहले वीकएंड पर 206 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ब्रह्मास्त्र बनी रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर
संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म ‘संजू’, रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर थी। लेकिन, ‘ब्रह्मास्त्र’ ने आते ही संजू का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। एक तरफ जहां ‘ब्रह्मास्त्र’ ने पहले दिन 36 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं दूसरी तरफ फिल्म ‘संजू’ ने ओपनिंग डे पर 34.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

ऐसी रहा रणबीर कपूर की फिल्मों के ओपनिंग डे का कलेक्शन

फिल्म  ओपनिंग डे कलेक्शन
ब्रह्मास्त्र 36 करोड़ रुपये
संजू 34.75 करोड़ रुपये
बेशर्म 21.56 करोड़ रुपये
यह जवानी है दीवानी 19.45 करोड़ रुपये
ऐ दिल है मुश्किल 13.30 करोड़ रुपये
तमाशा 10.94 करोड़ रुपये

4 of 5
ब्रह्मास्त्र, भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2022 में रिलीज होने वाली हिंदी फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग
बता दें कि कोरोना महामारी के बाद सिनेमाघर बंद हो गए थे। फिल्मों का प्रोडक्शन भी बंद हो गया था। तकरीबन, डेढ साल बाद दिवाली में सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज हुई। यह फिल्म अक्षय कुमार की सूर्यवंशी थी, जिसने पहले ही दिन 37 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं इस साल की बात करें तो कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 2’ ने अब तक सबसे ज्यादा कमाई की है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन 36 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह ब्रह्मास्त्र, भूल भुलैया 2 को पछाड़, ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगू में भी बनाया रिकॉर्ड
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। केवल हिंदी बेल्ट में ही नहीं फिल्म ने आंध्र प्रदेश / तेलंगाना जैसे तेलुगू राज्यों में भी नया रिकॉर्ड बनाया है। जी हां, प्रमोशन के दौरान एस एस राजामौली और जूनियर एनटीआर की मौजूदगी ने 'ब्रह्मास्त्र' की नैया को पार लगा दी है। आलम ऐसा की इस फिल्म ने आते साथ ही बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'धूम 3' का नौ साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। एक तरफ जहां, ब्रह्मास्त्र ने तेलुगू बॉक्स ऑफिस पर चार करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, आमिर खान की फिल्म 'धूम 3' की बात करें तो इस हिंदी फिल्म ने तेलुगू राज्यों में तकरीबन दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

दोनों फिल्मों ने की थी इतनी कमाई 
फिल्म धूम 3 ब्रह्मास्त्र
तेलुगू 2.00 करोड़ रुपये 4 करोड़ रुपये
हिंदी 33.42 करोड़ रुपये 32 करोड़ रुपये
कुल 36.22 करोड़ रुपये 36 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें