फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movie Release This Week: ब्रह्मास्त्र के बाद हिंदी सिनेमा का सहारा ये फिल्में, इस हफ्ते दस्तक देंगी 35 मूवीज

Tue, 13 Sep 2022 10:26 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
इस हफ्ते रिलीज होंगी 35 फिल्में - फोटो : Social Media
फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए सितंबर का तीसरा हफ्ता धमाकेदार होने वाला है क्योंकि इसमें पूरी तरह से एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जहां पिछले हफ्ते इस साल हिंदी भाषा की सबसे बड़ी ओपनर, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज हुई थी, वहीं इस हफ्ते भी कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। इस हफ्ते हिंदी में धर्मेंद्र पाजी से लेकर प्रकाश झा जैसे प्रतिभावान सितारों की फिल्में रिलीज होने वाली हैं। लेकिन इनके साथ ही अन्य भाषाओं में गजब की मूवीज देखने को मिलेगीं। चलिए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं....
विज्ञापन

2 of 9
हिंदी में सात फिल्में - फोटो : Social Media
हिंदी में सात फिल्में
पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने हिंदी सिनेमा की डूबती नैया को जैसे तैसे करके बचा लिया है। अयान मुखर्जी निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। ऐसे में इस हफ्ते रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कमाई की उम्मीद है। इस हफ्ते हिंदी सिनेमा की पूरी सात फिल्में रिलीज होने वाली हैं। सातों फिल्में 16 सितंबर को ही रिलीज होने जा रही हैं। इन फिल्मों में दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र स्टारर 'खली बली', 'मिडिल क्लास लव', 'जहां चार यार', 'मट्टू की साइकिल', 'सिया', 'सरोज का रिश्ता' और 'धागे' रिलीज होने वाली हैं।
विज्ञापन

3 of 9
तेलुगू में आठ - फोटो : Social Media
तेलुगू का डबल चौका
तेलुगू भाषा में इस हफ्ते आठ धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आठ फिल्मों की रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर तेलुगू इंडस्ट्री का जोर रहने वाला है। 'नेनु मीकू बागा कवलसिना वादिनी', 'आ अम्मयी गुरिंची मीकू चेप्पली', 'नेनु सी/ओ नुव्वु', 'सिनम', 'K3 कोटिकोककाड़ू', 'अम अहा', 'साकिनी डाकिनी', 'इक्षु' सिनेमाघरों में 16 सितंबर को रिलीज होंगी।

4 of 9
तमिल में तीन - फोटो : Social Media
तमिल में तीन
इस हफ्ते सिनेमाघरों में तमिल की तीन फिल्में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। जिनमें से 'वेन्धु थानिंधथु कादु', 'एगिलानो' 15 सितंबर को रिलीज होंगी, वहीं 'रेंडागाम' 16 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन

5 of 9
हॉलीवुड में दो - फोटो : Social Media
हॉलीवुड में दो
हॉलीवुड की इस हफ्ते तीन धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स', 'वेयर द क्रावडाड्स सिंग' ये दोनों ही फिल्में 16 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।
विज्ञापन

6 of 9
कन्नड़ में पांच फिल्में - फोटो : Social Media
कन्नड़ में पांच
कन्नड़ भाषा की 'मानसून रागा', 'मारदीनी', 'रिया', 'पम्पा', 'कपाला' जैसी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। सभी फिल्में इस हफ्ते शुक्रवार यानी 16 सितंबर को दस्तक देंगी।
विज्ञापन

7 of 9
मलयालम में चार - फोटो : Social Media
मलयालम में चार
इस हफ्ते मलयालम भाषा की फिल्मों का पूरा जोर रहने वाला है। चार फिल्मों की रिलीज के साथ मलयालम इंडस्ट्री इस बार धमाका करने जा रही है। 'विशुद्ध मेजो', 'कोत्ठु', 'इनि उत्थानम' और 'सिद्धि' सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। यह सभी फिल्में 16 सितंबर को दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं।

8 of 9
मराठी में तीन फिल्में - फोटो : Social Media
मराठी में तीन फिल्में
मराठी भाषा की इस हफ्ते तीन फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। 16 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्मों में 'बॉय्ज 3', 'रूपनगर के चीते', 'भाऊ बली' बॉक्स ऑफिस में दस्तक देंगी।
विज्ञापन

9 of 9
पंजाबी में दो - फोटो : Social Media
पंजाबी में दो
इस हफ्ते पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की भी दो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। 16 तारीख को रिलीज होने वाली इन फिल्मों में मल्टीस्टारर फिल्म 'मां द लाडला' और सरगुन मेहता स्टारर 'मोह' बड़े पर्दे पर प्रदर्शित की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें