फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra Collection Day 3: तीसरे दिन भी ‘ब्रह्मास्त्र' की कमाई में हुई बढ़ोतरी, रविवार को कमाए इतने करोड़

Sun, 11 Sep 2022 09:24 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ब्रह्मास्त्र लगातार बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। शुक्रवार को रिलीज हुई यह फिल्म ने पहले ही दिन से उम्मीद से ज्यादा कमाई कर रही है।
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ब्रह्मास्त्र लगातार बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। शुक्रवार को रिलीज हुई यह फिल्म ने पहले ही दिन से उम्मीद से ज्यादा कमाई कर रही है। ऐसे में अब फिल्म के जबरदस्त प्रदर्शन को देख ना सिर्फ फिल्म के मेकर्स बल्कि इसके कलाकार भी बेहद खुश है। रिलीज के दो दिनों बाद ही दुनिया भर में 160 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म से उम्मीद की जा रही थी कि वीकेंड तक यह 200 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर लेगी। इसी बीच रविवार को हुई फिल्म की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो आइए जानते हैं की रिलीज के तीसरे दिन रणबीर- आलिया की इस फिल्म ने अपनी झोली में कितने करोड़ रुपए समेट लिए।

विज्ञापन

2 of 4
Brahmastra - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर की यह फैंटेसी ड्रामा फिल्म रिलीज के बाद से ही जमकर कमाई कर रही है। देश ही नहीं फिल्म विदेश में भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इतना ही नहीं प्रमोशन और फिल्म में मिला साउथ कलाकारों का साथ भी इसके लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ है। वहीं, बात करें रविवार को हुई कमाई की तो अयान मुखर्जी की इस फिल्म को रविवार की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला। शुक्रवार और शनिवार की तुलना में रविवार को फिल्म ने अपने कारोबार में बढ़ोतरी करते हुए काफी अच्छी कमाई की है। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो रविवार को फिल्म ने देश भर में 43 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

3 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ने देश भर में पहले दिन 36 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे दिन अपनी कमाई में अच्छी खासी बढ़ोतरी करते हुए शनिवार को फिल्म ने लगभग 41.50 करोड़ की कमाई की थी। अब तीसरे दिन फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। ऐसे में फिल्म की शानदार कमाई बायकॉट गैंग को एक करारा जवाब है, जिन्होंने फिल्म को रिलीज होने से पहले ही फ्लॉप करार दिया था। शानदार वीएफएक्स और बेहतरीन तकनीक से सजी इस फिल्म में दर्शकों को रियल लाइफ कपल रणबीर और आलिया की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी काफी पसंद आ रही है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि पहली बार पर्दे पर साथ आए रणबीर और आलिया की यह जोड़ी अब रील लाइफ में भी हिट साबित हुई है।

विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की बात करें तो ब्रह्मास्त्र को कुल भारत में 5019 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। जबकि विदेशों में ये फिल्म 3894 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। 'ब्रह्मास्त्र' हिंदी के साथ ही तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के अलावा नागार्जुन, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय अहम रोल में हैं। वहीं, इसमें शाहरुख खान का कैमियो रोल भी है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें