अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'ऐसा कुछ भी मत बोलो आप। सब कुछ अच्छा और पॉजिटिव है। हम बहुत खुश हैं कि थिएटर्स वापस खुल गए हैं, वापस फिल्में थिएटर्स में रिलीज होने लगी हैं।' गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बीते दो दिन पहले महाकाल के दर्शन करने उज्जैन गए थे। जहां बजरंग दल ने साल 2011 में बीफ पर दिए रणबीर के बयान को मुद्दा बनाते हुए दोनों कलाकारों को महाकाल के दर्शन के लिए नहीं जाना दिया। इसके बाद अयान मुखर्जी अकेले ही दर्शन करने के लिए मंदिर में गए थे।