करिश्मा कपूर-करीना कपूर, कृति सेनन-नूपुर सेनन की कड़ी में एक नई कड़ी जुड़ने जा रही है शालिनी पांडे-पूजा पांडे की। शालिनी पांडे को तो आप जानते ही हैं, साल 2017 में प्रदर्शित तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में अर्जुन रेड्डी की प्रेमिका प्रीति का किरदार निभाकर शालिनी दुनिया भर में मशहूर हुईं। यशराज फिल्म्स की उन पर नजर पड़ी और वह फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में रणवीर सिंह की हीरोइन बन गईं। इन्हीं शालिनी पांडे की छोटी बहन पूजा पांडे भी अब बड़ी बहन के नक्शे कदम चलते हुए बड़े परदे पर कदम रखने जा रही हैं। ‘अमर उजाला’ से एक खास मुलाकात में पूजा पांडे ने देर तक दिलचस्प बातें कीं...