आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रिलीज से कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठने लगी है। जिसकी वजह से 'लाल सिंह चड्ढा' के मेकर्स और आमिर खान चिंतित हैं। अभिनेता ने हाल ही में सभी से अपनी फिल्म का बहिष्कार न करने का अनुरोध किया था, साथ ही लोगों के सामने खुद का पॉइंट ऑफ व्यू भी रखने की कोशिश की थी। हालांकि, इन सब प्रयासों के बावजूद ट्विटर पर 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' ट्रेंड होना बंद नहीं हुआ। ऐसे में मनोरंजन उद्योग के लोग अब अभिनेता के समर्थन में सामने आने लगे हैं, जिसमें सबसे पहला नाम मिलिंद सोमन का है।