फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज कुंद्रा केस: सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा बॉयकॉट बॉलीवुड, यूजर्स बोले- 'पोर्नवुड' को बैन कर दो

Wed, 21 Jul 2021 03:49 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : Twitter
सोशल मीडिया के आ जाने के बाद से यूजर्स और फैंस किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं जो और लोगों तक भी आसानी से पहुंच जाती है। बहुत से मौकों पर यूजर्स ने बॉलीवुड के खिलाफ भी अपने विचार साझा किए हैं और एक बार फिर 'बॉयकॉट बॉलीवुड' सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। बता दें कि 19 जुलाई को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्न फिल्म बनाने और एप्स पर अपलोड करने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर बॉयकॉट बॉलीवुड

राज कुंद्रा और उनके आईटी हेड रेयान थोरपो को 23 जुलाई तक कस्टडी में रखा गया है। अब इस केस के बाद से यूजर्स का गुस्सा बॉलीवुड पर फूट पड़ा है और सोशल मीडिया पर बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड करने लगा है। गौरतलब है कि इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से लोगों ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के खिलाफ अपने विचार रखे थे।



विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
अब कई यूजर्स ने बॉलीवुड को खराब जगह बताकर इसे बॉयकॉट करने की मांग की है। एक यूजर ने लिखा, 'शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा तो पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया। कुछ महीने पहले इस कपल को एनसीबी ने तलब किया था। उम्मीद है कि अब लोगों को समझ आएगा कि बॉलीवुड के अंदर कितनी गंदगी है। भगवान के लिए उन्हें देखन बंद करें'।


विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : Instagram
एक यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड पुड़ियावुड में बदल गया फिर टेररवुड में और अब पोर्नवुड में बदल चुका है। अब क्या समय नहीं आ गया कि बॉलीवुड को बैन कर देना चाहिए'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक तरफ तो शिल्पा लड़कियों की इज्जत करना सिखाती हैं दूसरी तरफ उनके पति ऐसी हरकत करते हैं'।

4 of 5
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा - फोटो : Instagram
इतना ही नहीं कई यूजर्स ने शिल्पा शेट्टी के काम पर भी बैन लगाने की बात कही। लोगों का कहना है कि शिल्पा को कोई भी रियलिटी शो जज करने से बैन कर देना चाहिए। एक यूजर ने कहा कि, 'सुपर डांसर से उन्हें तुरंत बाहर निकालो'। एक और यूजर ने कहा कि, 'शिल्पा को शो से निकालों मुझे नहीं लगता कि बच्चे सुरक्षित रहेंगे'।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। मुंबई पुलिस ने फरवरी में उमेश कामत को पोर्न रैकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार किया था। उमेश कामत, कुंद्रा की कंपनी के लिए पहले काम कर चुके थे। मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा है कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मास्टर माइंड हैं। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई है। जिसपर पोर्न फिल्में दिखाई जाती हैं। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए जाते थे और वी ट्रांसफर के जरिए उन्हें विदेश भेजा जाता था। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें