गांधी गोडसे एक युद्ध
- फोटो : सोशल मीडिया
गांधी गोडसे एक युद्ध
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी 'गांधी गोडसे एक युद्ध' को लेकर फिल्म की रिलीज से पहले ही घमासान मचा हुआ था। हालांकि, फिल्म के लिए सबसे निगेटिव 'पठान' से टकराना रहा है। शाहरुख खान की फिल्म के साथ ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली यह फिल्म पहले दिन से दर्शकों के लिए तरस रही है और 7वां दिन आते-आते तो फिल्म का हाल बेहाल हो चुका है। फिल्म ने बुधवार को महज 14 लाख रुपये की कमाई की है, जिसके बाद इसका कलेक्शन 2.25 करोड़ हो गया है।