फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी 'टाइगर 3', फर्रे का भी नहीं चला कमाल, 12वीं फेल का रहा ऐसा हाल

Tue, 28 Nov 2023 08:37 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर 3, 12वीं फेल, फर्रे - फोटो : सोशल मीडिया
 बॉलीवुड गलियारों में और सिनेमाघरों में इन दिनों सबसे बड़ी फिल्म सलमान खान की 'टाइगर 3' लगी हुई है। फिल्म में कटरीना और सलमान को एक्शन अवतार में देख दर्शक खुशी से झूम उठे थे। देखकर लग रहा था ये फिल्म धुआंधार कमाई करेगी और बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। मगर अब फिल्म की नैया डूबती हुई दिख रही है। वहीं, विक्रांत मैसी की 12वीं फेल भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई करने में कामयाब नहीं दिख रही है। इस बीच सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म फर्रे भी रिलीज के बाद दर्शकों को मनोरंजन करने में असफल हो रही है। तो चलिए जानते हैं कि सोमवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा...
विज्ञापन

2 of 5
टाइगर 3 - फोटो : social media
टाइगर 3
सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर 3' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद 'टाइगर 3' ने शानदार प्रदर्शन किया था। मगर अब यह फिल्म कारोबार करने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर 3 सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ने 16वें दिन केवल 60 लाख का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म ने अभी तक 273.8 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। फिल्म अभी भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने से काफी दूर है और कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म 300 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में ही हांफने लगेगी। हालांकि, वीकएंड में फिल्म की कमाई में उछाल देखा गया था।

4 of 5
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
12वीं फेल
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों की लिस्ट में शुमार विक्रांत मैसी अपनी हालिया रिलीज फिल्म 12वीं फेल को लेकर चर्चा में चल रहे हैं।विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल दर्शकों का दिल जीतने में पूरे अंकों के साथ पास हुई है। आईपीएस ऑफिसर मनोज शर्मा के किरदार को '12वीं फेल' के जरिए बड़े पर्दे पर बखूबी उकेरने की कोशिश की गई है। फिल्म को रिलीज हुए 32 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म ने सोमवार को 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इस तरह फिल्म ने अब तक 47.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फर्रे रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फर्रे
सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री ने भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर लिया। इंडस्ट्री में मामा के नक्शेकदम पर चलने की उम्मीद लेने वाली अलीजेह का अभिनय दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। 'फर्रे' की रिलीज को चार दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म ने चौथे दिन 36 लाख रुपये का कलेक् किया था। फर्रे ने अब तक 2.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
 

Meghna Gulzar: 'दीपिका की JNU यात्रा ने छपाक को काफी प्रभावित किया', मेघना गुलजार का फिल्म को लेकर बड़ा बयान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें