जिगरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
वसन बाला के निर्देशन में बनी 80 करोड़ी फिल्म 'जिगरा' का प्रमोशन जोरो-शोरों पर किया गया। इतना ही नहीं फिल्म में खूबसूरत आलिया भट्ट एक्शन अवतार में नजर आई हैं। बावजूद इसके फिल्म का हाल बेहाल है। वेदांग रैना ने भी अपने किरदार से न्याय करने की पूरी कोशिश की है। हालांकि, इन सबके बावजूद कई जगहों पर 'जिगरा' के शो कैंसिल कर दिए गए हैं, क्योंकि दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख नहीं कर रहे हैं। फिल्म पर पहले ही बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में हेरफेर करने का आरोप लग चुका है। वहीं, यह आलिया के अब तक के करियर की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बनने जा रही है। 'जिगरा' ने अपनी रिलीज के सातवें दिन 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका टोटल 22.45 करोड़ रुपये हो गया है।