इस साल दिवाली पर दो बड़ी फिल्मों 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' की भिड़ंत हो रही है। इन फिल्मों की तरह पहले भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ बड़ी फिल्मों की भिड़ंत हो चुकी है। आइए आपको बताते हैं इन फिल्मों और उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में।
इस साल दिवाली पर दो बिग बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही हैं। इसमें 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' शामिल हैं। दोनों फिल्में दिवाली पर रिलीज हो रही हैं, इसके चलते फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। ऐसा नहीं है कि इस साल ही दिवाली पर फिल्मों की भिड़ंत हो रही हो। आज हम आपको बताएंगे ऐसी कुछ फिल्मों के बारे में, जो बीते 10 सालों में बॉक्स ऑफिस पर भिड़ चुकी हैं।
विज्ञापन
2 of 10
टाइगर 3
- फोटो : स्क्रीनग्रैब
टाइगर 3 (2023)
साल 2023 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर 3' का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। इस फिल्म ने भारत में 421.25 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 607.84 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन
3 of 10
राम सेतु- थैंक गॉड
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
थैंक गॉड और राम सेतु (2022)
साल 2022 में दिवाली पर अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड रिलीज हुई। अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु भी दिवाली पर रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थीं। राम सेतु फिल्म ने लागत के बराबर भी कमाई नहीं की थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
4 of 10
सूर्यवंशी
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
सूर्यवंशी (2021)
साल 2021 में दिवाली के मौके फिल्म 'सूर्यवंशी' रिलीज हुई थी। रोहित शेट्टी निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार ने काम किया था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने करीब 195 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
विज्ञापन
5 of 10
हाउसफुल 4 - सांड की आंख
- फोटो : स्क्रीनग्रैब
हाउसफुल 4 और सांड की आंख (2019)
साल 2019 में अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। खबरों की मानें तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 280.27 करोड़ कमाए थे। भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू की फिल्म 'सांड की आंख' ने बॉक्स ऑफिस पर 30.7 करोड़ का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
6 of 10
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (2018)
साल 2018 में बॉक्स ऑफिस पर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फिल्म रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
7 of 10
सीक्रेट सुपरस्टार और गोलमाल
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
गोलमान अगेन और सीक्रेट सुपरस्टार (2017)
साल 2017 में दिवाली पर आई फिल्म 'गोलमाल अगेन' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कामयाब साबित हुई थीं। गोलमाल अगेन हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 205 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं, सीक्रेट सुपरस्टार फिल्म का प्रदर्शन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार रहा था। फिल्म कम बजट में बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 62 करोड़ का बिजनेस किया था।
8 of 10
ए दिल है मुश्किल- शिवाय
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय (2016)
साल 2016 में आई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' को बॉक्स ऑफिस पर सराहा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 112 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' ने भी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का बिजनेस किया था। दोनों फिल्मों की दिवाली पर भिड़ंत काफी चर्चा में रही थी।
9 of 10
प्रेम रतन धन पायो
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
प्रेम रतन धन पायो (2015)
सलमान खान और सोनम कपूर की 'प्रेम रतन धन पायो' फिल्म को प्रशंसकों ने बहुत सराहा था। यह फिल्म दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 207 करोड़ का कलेक्शन किया था।
हैप्पी न्यू ईयर (2014)
साल 2014 में दिवाली के मौके पर फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बॉक्स कलेक्शन 207 करोड़ बताया गया। दिवाली पर रिलीज इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था।