फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: 'स्त्री 2' अब भी कर रही जमकर कमाई, जानें कैसा रहा अन्य फिल्मों का प्रदर्शन?

Mon, 23 Sep 2024 08:35 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्त्री 2, युद्रा, गोट - फोटो : इंस्टाग्राम
एक्शन फिल्म युद्रा हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। पहले ही सप्ताहांत में इस फिल्म को उम्मीद के मुताबिक दर्शक नहीं मिल सके। वहीं, कहां शुरू कहां खतम, द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम और स्त्री 2 भी बड़े पर्दे पर प्रदर्शित हो रही हैं। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने रविवार को टिकट खिड़की पर कैसा प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

2 of 5
युद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @siddhantchaturvedi
युद्रा
फिल्म युद्रा में सिद्धांत चतुर्वेदी, मालविका मोहनन और राघव जुयाल ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म में दमदार एक्शन तो है, लेकिन कहानी बेहद साधारण होने की वजह से फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका है। फिल्म के लेखक श्रीधर राघवन, फरहान अख्तर और अक्षत घिल्डियाल हैं। वहीं, इसका निर्देशन रवि उध्यावर ने किया है।  इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन युद्रा ने चार करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने एक करोड़ 75 लाख रुपये का कारोबार किया था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन दो करोड़ 39 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही युद्रा का कुल कलेक्शन आठ करोड़ 64 लाख रुपये हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
'कहां शुरू कहां खतम' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कहां शुरू कहां खतम
ध्वनि भानुशाली ने फिल्म कहां शुरू कहां खतम से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की है। इस फिल्म ने पहले दिन अच्छा कारोबार किया था। शुक्रवार को फिल्म की कमाई एक करोड़ पांच लाख रुपये रही थी। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट नजर आई। शनिवार को इस फिल्म ने 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, रविवार को फिल्म ने 67 लाख रुपये का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई दो करोड़ 17 लाख रुपये हो गई है। 

4 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) में विजय ने मुख्य भूमिका निभाई है। टिकट खिड़की पर इस फिल्म का प्रदर्शन बजट के हिसाब से ठीक नहीं रहा है। फिल्म भले ही 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है, लेकिन इसे अभी भी अपनी लागत वसूल करने के लिए लंबी दूरी तय करनी है। 18वें दिन इस फिल्म ने पांच करोड़ 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 243.7 करोड़ रुपये हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम- श्रद्धा कपूर
स्त्री 2
बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है। यह फिल्म अब भी अच्छी कमाई कर रही है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के साथ इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी ने भी शानदार अदाकारी दिखाई है। रविवार को फिल्म ने चार करोड़ 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 577.5 करोड़ रुपये हो गई है।
Yudhra Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी नहीं चला ‘युद्रा’ का जादू, जानें कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें