फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Don 3: रणवीर सिंह की फिल्म की शूटिंग फिर टली, पहले शुरू करेंगे प्रशांत की ‘राक्षस’

Sat, 04 May 2024 07:56 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह-कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म डॉन 3 की घोषणा पिछले साल के अगस्त महीने में की गई थी। तभी से दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस साल फरवरी के महीने में फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के रूप में कियारा आडवाणी का एलान किया गया था। अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। 
Janhvi Kapoor: आखिर खुशी को जान्हवी पर क्यों आया था गुस्सा, अभिनेत्री ने साझा किया एक दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन

2 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग की 2025 तक के लिए टाल दी गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल फरवरी महीने से इसकी शूटिंग शुरू होगी। सूत्रों के मुताबिक रणवीर इस फिल्म से पहले 'राक्षस' की शूटिंग करेंगे। बताया जा रहा है कि डॉन 3 की लोकेशन के सिलसिले में फरहान इन दिनों लंदन में हैं। रिपोर्ट्स  के दावों की मानें तो फिलहाल फरहान बतौर अभिनेता इस साल अपनी फिल्म खत्म करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
डॉन 3 - फोटो : यूट्यूब
इसके बाद ही वे डॉन 3 पर काम शुरू करेंगे। डॉन 3 इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसका पहला भाग 2006 में रिलीज हुआ था, जिसमें शाहरुख खान के साथ प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद 2011 में इसका सीक्वल आया था। 

4 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : यूट्यूब
दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आई थी। वहीं, अब इसके तीसरे भाग में रणवीर सिंह को मुख्य अभिनेता के रूप में कास्ट किया गया है।  वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह को जल्द ही अजय देवगन अभिनीत सिंघम अगेन में नजर आएंगे। यह रोहित शेट्टी के पुलिस यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@ranveersingh
इसमें अजय और रणवीर के अलावा करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी होंगे। इसके अलावा वे प्रशांत वर्मा की फिल्म राक्षस में भी दिखेंगे। वहीं, कियारा आडवाणी गेम चेंजर और वॉर 2 जैसी बड़े बजट की फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
Toxic: यश की 'टॉक्सिक' से जुड़ीं शाहरुख खान की ये हीरोइन! लेंगी करीना कपूर खान की जगह?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें