फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: 400 करोड़ की ओर तेजी से बढ़ रही कल्कि 2898 एडी, जानें अन्य फिल्म की भी कमाई

Wed, 03 Jul 2024 08:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कल्कि 2898 एडी, चंदू चैंपियन, मुंजा - फोटो : इंस्टाग्राम
कल्कि 2898 एडी का बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। इस फिल्म की वजह से टिकट खिड़की रौनक वापस लौट आई है। वहीं, सिनेमाघऱों में चंदू चैंपियन और मुंजा टिके रहने के लिए काफी मशक्कत कर रही हैं। आइए जानते हैं कि मंगलवार को किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

2 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कल्कि 2898 एडी
कल्कि 2898 एडी में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। वीकएंड पर दमदार कमाई के बाद कामकाज वाले दिनों में भी फिल्म की पकड़ बरकरार है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने  95.3 करोड़ रुपये से भारत में अपनी शुरुआत की थी। वहीं, शुक्रवार को फिल्म ने 57.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि, शनिवार को फिल्म ने एक बार रफ्तार पकड़ ली और 64.5 करोड़ की शानदार कमाई कर डाली। 
विज्ञापन

3 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के चौथे दिन का कारोबार और भी ज्यादा धांसू रहा। रविवार को फिल्म ने 88.2 करोड़ का कारोबार किया है। इसके अलावा पांचवें दिन इसने 34.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। ताजा आंकड़ों के अनुसार छठे दिन फिल्म ने 27.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 371 करोड़ रुपये हो गई है। यह फिल्म जल्द ही 400 करोड़ के प्रतिष्ठित क्लब में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।

4 of 5
चंदू चैंपियन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चंदू चैंपियन
कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी है। कार्तिक आर्यन के अभिनय की खूब तारीफों के बाद भी फिल्म की कमाई अच्छी नहीं रही है। कल्कि 2898 एडी के आगमन के बाद फिल्म की कमाई की रफ्तार और भी धीमी हो गई है। 19वें दिन इस फिल्म ने 46 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 59.56  करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंजा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंजा
मुंजा ने टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट का तमगा हासिल कर चुकी है। शरवरी वाघ और अभय वर्मा अभिनीत फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई है। 26वें दिन फिल्म ने 56 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 96.01 करोड़ रुपये हो गई है।
Auron Mein Kahan Dum Tha: आगे खिसकी 'औरों में कहां दम था' की रिलीज डेट, जानें मेकर्स ने क्यों लिया ये फैसला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें