फिल्म 'डंकी'
- फोटो : सोशल मीडिया
डंकी
शाहरुख खान की डंकी ने भी लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म हंसाने के साथ लोगों को इमोशनल भी कर दे रही है। ओपनिंग डे पर यह फिल्म 29.2 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई थी। शुक्रवार को फिल्म ने 20.12 करोड़ का बिजनेस किया। हालांकि, तीसरे दिन फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली और 25.61 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। रविवार को फिल्म ने एक बार फिर उछाल लेते हुए 31.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 106.43 करोड़ हो गया है।