इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में 'करीब करीब सिंगल' और 'शादी में जरूर आना' रिलीज हुई हैं। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्मों का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ चुका है।
विज्ञापन
2 of 4
फिल्म 'करीब करीब सिंगल' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर इरफान खान और एक्ट्रेस पार्वती मुख्य भूमिका में हैं।
पढ़ें: नहीं ठंडा हुआ 'राजा रतन सिंह' का गुस्सा, 'पद्मावती' के प्रमोशन से पीछे खींचा हाथ
विज्ञापन
3 of 4
वहीं दूसरी ओर राजकुमार राव और कीर्ति खरबंदा की फिल्म 'शादी में जरूर आना' को भी दर्शक पसंद कर रहे हैं। हालांकि कमाई के मामले में फिल्म 'करीब करीब सिंगल' से थोड़ा पीछे जरूर है। इस फिल्म ने पहले दिन 1.62 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
बता दें कि दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से ही नहीं बल्कि समीक्षकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। दोनों फिल्मों को ज्यादातर फिल्म समीक्षकों ने तीन या साढ़े तीन स्टार दिए हैं।
पढ़ें: जहरीली हवा से परेशान हैं, तो गुलज़ार की ये लाइनें आपको रुला जाएंगी