'बिग बॉस 11' में इस हफ्ते वाइल्ड कार्ड इंट्री और घटती टीआरपी को देखते हुए शो से दो कंटेस्टेंट्स का पत्ता साफ होने वाला था लेकिन अंत में फैसला बदलना पड़ा।
इस हफ्ते महजबी घर से बाहर होंगी। गौरतलब है कि इससे पहले एलिमिनेट किये जाने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में सब्यसाची सतपथी का भी नाम था।
विज्ञापन
2 of 3
sabyasachi
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते सब्यसाची सतपथी और महजबी सिद्दीकी को घर से बाहर करने की तैयारी थी। गौरतलब है कि सब्यसाची इसी हफ्ते घर के कप्तान चुने गए हैं। यही वजह है कि मेकर्स को उन्हें सुरक्षित रखना पड़ा। इस बार कुल पांच कंटेस्टेंट्स- सपना चौधरी, प्रियांक शर्मा, बेनाफशा, सब्यसाची सतपथी और महजबी सिद्दीकी नॉमिनेट किये गए थे। शनिवार सुबह 11 बजे तक की ऑनलाइन वोटिंग के परिणामों में भी सब्यसाची और महजबी को ही सबसे कम वोट्स मिले हैं।
📊 VOTING TRENDS :-
1⃣ #SapnaChoudhary [36%]
2⃣ #PriyankSharma
3⃣ #BenafshaSoonawalla
4⃣ #SabyasachiSatpathy
5⃣ #MehjabiSiddiqui [4%]#BB11 #BiggBoss11— Bigg Boss World | #BB11 Updates (@BiggBossWorld) November 11, 2017
पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी सब्यसाची और महजबी सबसे कम वोट पाने वाले तीन कंटेस्टेंट्स में से थे। 'वीकेंड का वार' में कपिल शर्मा अपनी फिल्म 'फिरंगी' को प्रमोट करने आएंगे। वहीं आने वाले दिनों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी अपनी फिल्म 'पद्मावती' का प्रचार करने शो में पहुंचेंगे।