फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boom Box: बॉलीवुड के सिंगर्स और रैपर्स पहली बार एक मंच पर, जानिए क्या है बूम बॉक्स की खासियत

Tue, 28 Feb 2023 09:57 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
बूम बॉक्स म्यूजिक फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संगीत के क्षेत्र में आए दिन नए- नए प्रयोग हो रहे हैं। लेकिन उद्देश्य यही है कि किस तरह से युवा पीढ़ी को अपनी ओर आकर्षित किया जाए। इसी उद्देश्य के तहत आज मुंबई में बूम बॉक्स की शुरुआत हुई। जहां पर बादशाह, अरमान मलिक, अमित त्रिवेदी, निकिता गांधी, ईपीआर, डिनो जेम्स, बाली जैसे संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोग नजर आए।
विज्ञापन

2 of 5
बूम बॉक्स म्यूजिक फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'बूम बॉक्स' म्यूजिक प्लेटफार्म को लांच करने का उद्देश्य क्या है, इसे किस तरह से युवाओं के बीच लेकर जाया जाए, प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस बात की कोई चर्चा नहीं हुई। तय समय के अनुसार कार्यक्रम दो घंटे देरी से शुरू हुआ और पांच मिनट के अंदर ही कार्यक्रम समाप्त भी हो गया। ना ही किसी सेलिब्रिटी से कोई सवाल जवाब ना ही कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है, इसके बारे में कोई विस्तृत चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन

3 of 5
बूम बॉक्स म्यूजिक फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिली जानकारी के अनुसार रॉयल स्टैग बूम बॉक्स के जरिए आज के युवाओं को ध्यान में रखते हुए संगीत तैयार किया गया है, जिसमे बॉलीवुड संगीत के साथ साथ हिप हॉप म्यूजिक का फ्यूजन होगा। जिसमे चार गाने म्यूजिक स्टूडियो में रिकार्ड करके, उन्हें म्यूजिक फेस्टिवल पुणे, इंदौर, भुवनेश्वर, मणिपाल और जालंधर में लांच लिया जाएगा।
Ranbir Kapoor: बायकॉट ट्रेंड को रणबीर कपूर ने बताया निराधार, कहा- मनोरंजन के लिए बनाई जाती हैं फिल्में

4 of 5
बूम बॉक्स म्यूजिक फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस म्यूजिक  फेस्टिवल के द्वारा बॉलीवुड म्यूजिक और हिप हॉप कल्चर को एक साथ लाने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं के लिए संगीत के क्षेत्र में यह एक नया प्रयोग होगा। म्यूजिक  फेस्टिवल में गाने को लॉन्च करने के बाद उसे यूट्यूब पर भी रिलीज किया जाएगा। यह एक म्यूजिक  कंसर्ट होने से बढ़कर एक म्यूजिक यूथ फेस्टिवल जैसा माहौल होगा, जो भव्य रूप से देश के पांच शहरों में आयोजित किया जाएगा। बाद में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इन गीतों के वीडियो को रिलीज किया जाएगा। 
Sandhya Mridul: 30 साल बड़े नसीरुद्दीन संग संध्या ने कैसे किया रोमांटिक सीन? ऐसी हो गई थी जोधा बाई की हालत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे देखा जाए तो मेलोडी गाने हमेशा से ही श्रोताओं को पसंद आते रहे हैं। मेलोडी के साथ रैप को जोड़कर जो नया प्रयास किया जा रहा है, उससे आज की युवा पीढ़ी कितना जुड़ पाती है और यह प्रयोग कितना सफल होता है, जब इसके गाने लांच होने तभी पता चलेगा कि बॉलीवुड और हिप हॉप के संगीत का मिश्रण किस हद तक सफल रहता है।
Zeenat Aman: कुछ ही हफ्तों में जीनत अमान के इंस्टाग्राम पर 85.5K हुए फॉलोअर्स, 11 फरवरी को किया था डेब्यू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें