सुधाकर शर्मा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राज कपूर अवार्ड्स भी शुरू हों: सुधाकर शर्मा, गीतकार
कोई भी अवॉर्ड कला को प्रोत्साहित करने के लिए होता है, दूसरी बात जिनके नाम पर अवॉर्ड देते हैं, आने वाली पीढ़ी को पता तो चले कि दादा साहब फाल्के कौन थे? भारतीय सिनेमा के दादा साहब फाल्के जनक हैं। सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान को नहीं भुलाया जा सकता है। मैं तो चाहता हूं राज कपूर, बी आर चोपड़ा जैसे और लोगों के भी नाम पर अवॉर्ड होने चाहिए, जिससे आज की युवा पीढ़ी को उनके बारे में पता चले और हमें भी प्रोत्साहन मिलेगा। अवॉर्ड आप की कला को आगे बढ़ाने के लिए होता है। भारत सरकार की तरह से जो दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया जाता है, वो तो इनको मिलेगा नहीं।
Karan Johar: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के आखिरी गाने की शूटिंग शुरू, करण जौहर ने वीडियो शेयर कर दिया अपडेट