फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Archies: बेटी खुशी कपूर की पहली फिल्म द आर्चीज को देख झूम उठे बोनी कपूर, बताया- स्कूल के दिनों की आ गई याद

Thu, 07 Dec 2023 09:13 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बोनी कपूर अपनी छोटी बेटी खुशी कपूर की पहली फिल्म द आर्चीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे निर्माता अपनी छोटी बेटी की पहली फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बोनी कपूर, खुशी कपूर, द आर्चीज - फोटो : सोशल मीडिया
नेटफ्लिक्स फिल्म 'द आर्चीज' के भव्य प्रीमियर में हाल ही में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पूरे स्टाइल में पहुंचे। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म से स्टार किड्स सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर अपना डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म आज 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इससे पहले खुशी कपूर के पिता बोनी कपूर ने हाल ही में द आर्चीज को लेकर अपने विटार साझा किए हैं। बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म में उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए पूरी कास्ट और टीम की सराहना की।
विज्ञापन

2 of 5
द आर्चीज प्रीमियर - फोटो : सोशल मीडिया
बोनी कपूर अपनी छोटी बेटी खुशी कपूर की पहली फिल्म द आर्चीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे निर्माता अपनी छोटी बेटी की पहली फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हैं। मंगलवार, 5 दिसंबर की रात को फिल्म का भव्य प्रीमियर रखा गया था। फिल्म देखने के बाद बोनी कपूर ने एक अंतर्दृष्टिपूर्ण समीक्षा प्रदान करने के लिए इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है। 

Anupam Kher: ऐसा लगता है कि व्हीलचेयर पर बैठकर काम मांगने जा रहा हूं, जानिए अनुपम खेर ने क्यों कही ऐसी बात
विज्ञापन

3 of 5
द आर्चीज - फोटो : सोशल मीडिया
जोया अख्तर की द आर्चीज पर अपने विचार साझा करते हुए बोनी कपूर ने लिखा, 'मुझे मेरे स्कूल के दिनों में वापस ले गई, जब आर्चीज की कॉमिक्स हर युवा की पसंदीदा थी। जोया द्वारा बनाई गई दुनिया आपको अतीत में वापस ले जाती है। हर अभिनेता पूरी तरह से कास्ट किया गया है, गाने पूरी तरह से आर्चीज की दुनिया के साथ तालमेल में हैं। इस फिल्म के लिए पूरी टीम की सराहना की जानी चाहिए।' 

4 of 5
बोनी कपूर ,खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे लिखा, 'नेटफ्लिक्स फिल्म का भरपूर आनंद लिया, फिल्म को बार-बार उसी तरह देखूंगा नया मुद्दा आने तक मैंने कॉमिक को कई बार पढ़ा।' बता दें कि मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द आर्चीज' के निर्माताओं ने 5 दिसंबर 2023 को एक भव्य प्रीमियर होस्ट किया, जिसमें बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलिब्रिटी शामिल हुए। इस प्रीमियर में सारे स्टार किड्स के परिवार वाले नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'द आर्चीज' के ग्रैंड प्रीमियर में परिवार के साथ पहुंचे शाहरुख - फोटो : social media
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान भी बेहद अलग अंदाज में अपनी बेटी सुहाना को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे। द आर्चीज में सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर  के अलावा मिहिर आहूजा, वेदांग रैना आदि नजर आएंगे। आज 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर द आर्चीज रिलीज हो रही है। दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 

Box Office Report: छह दिन में 300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई एनिमल, वीकडेज में भी मजबूती से टिकी सैम बहादुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें