फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Birthday Indira Tiwari: बर्थडे मनाने अपने घर भोपाल पहुंची इंदिरा तिवारी, बोलीं, मेरी दुनिया है मां...

Sat, 13 Jul 2024 07:00 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
परिवार के साथ इंदिरा तिवारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपनी पिछली फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ की रिलीज के बाद से फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री इंदिरा तिवारी लगातार व्यस्त चल रही हैं। मीडिया से हालांकि उनकी मेल मुलाकात ज्यादा नहीं है, लेकिन उनके करीबी बताते हैं कि उन्होंने हाल ही में एक फिल्म की शूटिंग बंगलुरू में की है और उसके पहले एक शॉर्ट फिल्म की शूटिंग करने के लिए वह राजस्थान में थीं। विकीपीडिया पर भले इंदिरा तिवारी का जन्म 30 दिसंबर दिखता रहा हो, लेकिन उनका जन्मदिन असल में 12 जुलाई को होता है और अपना जन्मदिन मनाने के लिए वह अपनी मां के साथ भोपाल पहुंची हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 4
इंदिरा तिवारी जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म ‘सीरियस मेन’ में और फिर उसके बाद आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में अपनी जबर्दस्त अभिनय क्षमता का प्रदर्शन कर चुकी अभिनेत्री इंदिरा तिवारी ने अपनी पिछली फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ में भी जबर्दस्त अभिनय किया है। निर्माता विपुल ए शाह और निर्देशक सुदीप्तो सेन की इस फिल्म ने हाल ही में ओटीटी जी5 पर 100 मिलियन वॉच मिनट्स का रिकॉर्ड भी बनाया है।

SRKAndWolverine: 24 साल से वूल्वरिन नंबर वन बनकर चमक रहे ह्यू जैकमैन, पढ़िए तारीफ में शाहरुख खान ने क्या कहा
विज्ञापन

3 of 4
इंदिरा तिवारी-डॉली तिवारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिल्ली के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की छात्रा रहीं इंदिरा तिवारी को फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ के बाद से इसी तरह के तमाम मिलते जुलते किरदारों के प्रस्ताव मिल रहे हैं। बताते हैं कि अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘मटका’ के लिए भी उन्हें अप्रोच किया गया। इस बारे में इंदिरा की तरफ से कभी कोई खुलासा तो नहीं हुआ लेकिन उनके करीबी सूत्र बताते हैं कि वह सिर्फ ऐसी भूमिकाओं की तरफ इन दिनों ध्यान दे रही हैं, जिसमें उन्हें एक जीवंत किरदार में कहानी के मुख्य किरदार की तरह पेश किया जाए। इंदिरा ने लगातार गंभीर भूमिकाएं की हैं, और अब वह एक हल्का फुल्का या कॉमेडी किरदार भी करना चाहती हैं।

Anant Radhika Wedding Live: अनंत-राधिका के 'शुभ आशीर्वाद' की रस्म शुरू, ये फिल्मी हस्तियां हुईं शामिल
विज्ञापन

4 of 4
इंदिरा तिवारी-डॉली तिवारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंबई में हुई ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ की एक प्रेस कान्फ्रेंस में इंदिरा तिवारी ने कहा था कि उन्हें सुर्खियों की बजाय अपने किरदारों के जरिये  लोगों के सामने आना अच्छा लगता है। इंदिरा तिवारी 12 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाती हैं और अपनी मां डॉली तिवारी के बुलावे पर इस साल वह भोपाल पहुंची हुई हैं। ‘अमर उजाला’ से पिछली बातचीत में इंदिरा ने अपनी मां के बारे मे कहा था, ‘मेरी मां ने मुझे एक मजबूत इंसान बनाने में बहुत मदद की है। मैं बचपन से उन्हें हालात से लड़ते और उन पर जीत हासिल करते देखती रही हूं। वह ऐसी महिला हैं जो किसी भी बेटी के लिए आदर्श हो सकती हैं।’

Anant Radhika Wedding: देश के विविध पकवानों से सजी मेहमानों की मेज, अनंत अंबानी की शादी में परोसे गए ये व्यंजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें