फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिल्ला' बनकर इस एक्टर ने बालीवुड में फैलाई थी दहशत, इस वजह से हुई दर्दनाक मौत

Sun, 07 Apr 2019 06:44 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
manik irani
बॉलीवुड फिल्मों में एक्शन का दौर काफी पुराना रहा है । 70-80 के दशक में दर्शकों के बीच एक्शन की खूब डिमांड होती थी । डायरेक्टर भी दर्शकों की डिमांड के हिसाब से खूब एक्शन परोसत थे । एक्शन फिल्मों के लिए हमेशा हट्टे-कट्टे विलेन की जरूरत होती थी । जो मार-धाड़ और स्टंट करने में माहिर हो । ऐसे में उस समय एक एक्टर हर दूसरी फिल्म में देखा जाता था । 
विज्ञापन

2 of 8
manik irani
इस एक्टर का नाम था माणिक ईरानी । नाम से भले ही आप इन्हें पहचान ना पाएं लेकिन चेहरा देखकर तो जरूर याद आ गया होगा । माणिक फिल्मों में विलेन के रोल में बहुत मशहूर थे । बिल्ला कहते ही दर्शकों के सामने माणिक का चेहरा आ जाता था । 
विज्ञापन

3 of 8
manik irani
सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' में निभाए बिल्ला नाम के विलेन के किरदार ने माणिक ईरानी को एक नया ही नाम दे दिया था। हालांकि इससे पहले माणिक ने और भी विलेन के किरदार निभाए थे, लेकिन उन्हें नई पहचान फिल्म 'हीरो' से मिली।

4 of 8
manik irani
माणिक ईरानी का अपना ही एक अलग अंदाज था। उनका लुक ऐसा था कि कोई भी देखकर डर जाए और उस पर माणिक की जानदार डायलॉग डिलिवरी.... स्क्रीन पर माणिक के आते ही दहशत फैल जाती थी। 
विज्ञापन

5 of 8
manik irani
दर्शकों के लिए वो किसी सुपरस्टार से कम नहीं थे । माणिक ने 1974 में गुंडे के किरदार से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'कालीचरण', 'त्रिशूल', 'मिस्टर नटवरलाल', 'शान' और 'कसम पैदा करनेवाले की' जैसी कई फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन

6 of 8
manik irani
सुभाष घई की फिल्म 'कालीचरण' में माणिक ने गूंगे विलेन का रोल प्ले किया और इसमें वो अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। इस तरह माणिक ईरानी ने 80 और 90 के दशक में विलेन के रोल में राज किया और अपना खौफ काबिज रखा, लेकिन ये खौफ अचानक ही धूमिल हो गया जब माणिक इरानी ने शराब के नशे में खुद को डुबो लिया और एक दिन इस दुनिया से चल बसे।
 
विज्ञापन

7 of 8
manik irani
माणिक ईरानी की मौत कैसे हुई किसी को नहीं पता। हालांकि कहा जाता है कि ज्यादा शराब पीने की वजह से वो दुनिया छोड़ गए। वहीं ये भी कहा जाता है कि माणिक ईरानी ने आत्महत्या की, लेकिन इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये नहीं पता । 
विज्ञापन

8 of 8
माणिक ईरानी
माणिक ईरानी को अब फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह भूल चुकी है। ग्लैमर की दुनिया का यही सबसे कड़वा सच है। यहां तब तक लोग आपको सलाम ठोकते हैं जब तक आप सफलता के आसमां में चमकते हैं, लेकिन ढलते ही आपको भुला दिया जाता है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें