बॉलीवुड स्टार हों या टेलीविजन के सितारे सभी एक आरामदायक लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं। कपड़ों से लेकर खाने-पीने तक इन कलाकारों का अंदाज एक-दूसरे से हमेशा अलग ही रहता है। बड़े पर्दे के इन कलाकारों की चकाचौंध से भरी इस दुनिया का एक जरूरी हिस्सा इनकी वैनिटी वैन भी है। इन स्टार्स के लिए शूटिंग के दौरान यह वैन घर की तरह ही काम करती है। अक्सर शूटिंग में रहने वाले इन सितारों की वैन की कीमत किसी बंगले से कम नहीं। आइए जानते हैं किन सितारों के पास है कितनी महंगी वैनिटी वैन-
अल्लू अर्जुन
टॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन अपनी स्टाइल और शानदार एक्टिंग के दम पर साउथ ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। वहीं, एक्टर की वैनिटी वैन की बात करें तो उनके पास भारत की सबसे महंगी वैन है, जिसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपये बताई जाती है।