फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गए ये मशहूर सितारे, कुछ ने की खुदकुशी तो बीमारी ने ली कई की जान

Fri, 10 Sep 2021 09:23 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गए ये मशहूर सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 13 के विनर और टीवी के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच नहीं हैं। हार्ट अटैक के कारण एक्टर की हुई अचानक मृत्यु ने सभी को हैरान कर दिया था। सिद्धार्थ सिर्फ 40 साल की उम्र में इस दुनिया से रुखसत हो गए। लेकिन, सिद्धार्थ ऐसे पहले सितारे नहीं हैं, जिन्होंने जल्दी ही दुनिया को अलविदा कह दिया हो। इसी क्रम में आइए आज जानते हैं ऐसे ही कलाकारों के बारे में- 

 

सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड का यह चमकता सितारा बहुत जल्दी टूट गया। बीते साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध था। हिंदी सिनेमा के उभरते सितारों में से एक सुशांत को 14 जून, 2020 को अपने मुंबई स्थित घर पर मृत पाया गया था। सुशांत की मौत के बाद इस मामले की सीबीआई जांच भी की गई थी। हालांकि, जांच एजेंसी के हाथ कुछ नहीं लगा। बता दें कि 34 साल की छोटी उम्र में ही सुशांत का निधन हो गया था।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
जिया खान - फोटो : सोशल मीडिया

जिया खान

बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस जिया खान भी बहुत छोटी उम्र में चल बसीं। जिया ने 3 जून 2013 को अपने जुहू स्थित घर में खुदकुशी कर ली थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदी सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ साल 2007 में आई फिल्म ‘निशब्द’ से की थी। इसके बाद उन्होंने गजनी और हाउसफुल जैसी फिल्मों में भी काम किया था।

विज्ञापन

3 of 8
प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रत्युषा बनर्जी

टीवी धारावाहिक ‘बालिका वधू’ से अपनी पहचान बनाने वालीं प्रत्युषा बनर्जी ने जिंदगी से हार मान कर मौत को गले लगा लिया। प्रत्युषा ने महज 25 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने 1 अप्रैल  2016 को अपने घर पर फांसी लगा ली थी।

4 of 8
इंदर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इंदर कुमार

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता इंदर कुमार महज 44 साल की उम्र में दुनिया छोड़ कर चले गए। 28 जुलाई 2017 को हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया था। दरअसल, साल 2011 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वह हेलिकॉप्टर से सीधे जमीन पर गिर गए थे और यहीं से उनके जीवन में परेशानियां शुरू हो गई थी।

विज्ञापन

5 of 8
दिव्या भारती - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्या भारती

कम उम्र में दुनिया से जाने वालों में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दिव्या भारती का नाम भी शामिल है। दिव्या ने बहुत ही कम समय में बड़ी पहचान हासिल कर ली थी। महज 19 साल की उम्र में वे दुनिया चल बसीं। जानकारी के मुताबिक वह नशे की हालत में घर की बालकनी से नीचे गिर गईं थी। हालांकि, अभी तक उनकी मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन

6 of 8
स्मिता पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया

स्मिता पाटिल

हिंदी सिनेमा की एक और चर्चित अभिनेत्री स्मिता पाटिल का सिर्फ 31 साल की उम्र में निधन हो गया था। दरअसल, अपने छोटे बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के बाद एक्ट्रेस को कुछ कॉम्पलीकेशन हो गए थे। जिसके चलते 15 दिनों के अंदर 13 दिसंबर 1986 को अभिनेत्री की मौत हो गई।

विज्ञापन

7 of 8
मधुबाला - फोटो : सोशल मीडिया

मधुबाला

अपने जमाने की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मधुबाला बेहतरीन अदाकारा भी थीं। हालांकि, फिल्मी करियर के साथ ही उनका जीवन भी छोटा ही रहा। उन्होंने 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। बताया जाता है कि दिल की बीमारी की वजह से वह ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह पाईं।

विज्ञापन

8 of 8
मीना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

मीना कुमारी

हिंदी सिनेमा के बड़े नामों में से एक मीना कुमारी भी कई सालों पहले ही दुनिया से रुखसत हो चुकी हैं। महज 39 साल की उम्र में मीना का निधन हो गया था। बताया जाता है कि शराब के अधिक सेवन की वजह से उन्हें लिवर का सिरोसिस (कैंसर के बाद की गंभीर बीमारी) हो गया था। जिसके बाद 31 मार्च 1972 को उन्होंने अंतिम सांस ली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें