सारा अली खान इन दिनों अपने दोस्तों के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। छुट्टियों के बीच में वह अपने दोस्तों के साथ खींची गईं तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करना नहीं भूलतीं हैं। इससे पहले सारा ने अपनी बेस्टफ्रेंड के साथ तस्वीर को शेयर किया था। मालदीव में सारा अपनी दोस्त का जन्मदिन मना रही थीं। लेकिन सारा की एक और नई वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।
सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में सारा और उनकी दोस्त बीच समंदर में जेट स्की करती दिख रही हैं। सारा ने जिस तरह से जेट स्की किया, उसमें वो काफी अनुभवी दिख पड़ रही हैं। इन छुट्टियों के दौरान सारा का लुक लोगों को बेहद भा रहा है। वह अपने लुक में न सिर्फ स्टाइलिश बल्कि ग्लैमरस भी नजर आ रही हैं।