अक्षय कुमार बॉलीवुड के दमदार अभिनेता हैं। उनकी उम्र 54 साल हो चुकी है। अक्षय को दर्शकों ने हाल ही में उनकी फिल्म बेल बॉटम में देखा है। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी सराहना हुई है। दमदार अभिनय के साथ ही अक्षय कुमार अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। वो अपने साथी कलाकारों के साथ मजाक भी किया करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था जब अक्षय कुमार का एक लव लेटर के कारण कॉलेज में मजाक बना था।
अक्षय को फिल्म इंडस्ट्री का मिस्टर खिलाड़ी कहा जाता है। उनकी फिल्म बेल बॉटम कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड बना चुकी है। बेल बॉटम ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ से ज्यादा और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ से ज्यादा रुपये का कारोबार किया है। अगर दोनों आंकड़ों को जोड़ दिया जाए, तो बेल बॉटम की कुल कमाई 50 करोड़ के पार पहुंच गई है। बेल बॉटम की शूटिंग अक्षय ने कोरोना वायरस के दौरान की थी। आइए जानते हैं क्या है वो किस्सा जब कॉलेज में लव लेटर के कारण बना था खिलाड़ी नंबर वन अक्षय कुमार का मजाक