बॉलीवुड जगत में बहुत सी फिल्में बनती हैं जहां बहुत से सितारे साथ काम करते हैं और फैंस उन्हें साथ देखना खूब पसंद करते हैं। हालांकि बहुत से सितारे ऐसे हैं जो एक दूसरे के साथ बड़ी आसानी से काम कर लेते हैं लेकिन कुछ सितारों को दूसरे सितारों के साथ काम करने अच्छा नहीं लगता। यहां तक कि कई बार फिल्म में दूसरे सितारे को देखकर वो उस फिल्म को करने से ही मना कर देते हैं चाहे फिल्म की स्क्रिप्ट कितनी भी अच्छी क्यों ना लगे।
इन सितारों संग काम करने मना कर चुकी हैं करीना
इसमें करीना कपूर का नाम शामिल है। करीना जबरदस्त फिल्में करती हैं लेकिन फिल्म साइन करने से पहले उनकी कुछ डिमांड होती है। करीना की हमेशा से डिमांड रही है कि वो सिर्फ ए लिस्ट एक्टर्स के साथ ही काम करेंगी। साथ ही करीना ने कई बार कई अलग अलग कारणों से भी किसी सितारे को देखकर उस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। तो चलिए आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिनके साथ काम करने से इनकार कर चुकी हैं करीना कपूर खान।