फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: फिल्मी पर्दे पर इन सुपरस्टार्स ने लिया महिला का रूप, कोई रहा सफल तो किसी की उड़ी खिल्ली

Tue, 14 Mar 2023 04:43 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड एक्टर्स - फोटो : अमर उजाला
हर कलाकार में वो हुनर होता है, जो उसे हर तरह का किरदार निभाने के लिए तैयार करता हैं। वह कैसी भी भूमिका को निभाने के लिए सदा तत्पर रहता हैं। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे है, जो अपने किरदार के साथ एक्सपेरिमेंट करने से कभी भी पीछे नहीं हटते। किरदार कैसा भी हो-जो भी हो, ये सितारे पूरी शिद्दत के साथ उसे निभाते हैं। इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सुपरस्टार हैं, जो बड़े पर्दे पर महिला के रूप में धूम मचा चुके हैं। और उस किरदार के लिए लोगों की खूब वाहवाही भी लूटते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
साल 1981 में आई सुपरहिट फिल्म लावारिस में अमिताभ बच्चन ने भी अपनी सुपरहिट फिल्म 'लावारिस' में महिला का गेटअप लिया था। दरअसल, इस फिल्म का एक गाना जो काफी पॉपुलर हुआ था जिसका नाम था, 'मेरे अंगने' में तुम्हारा क्या काम है। फिल्म के इस गाने में अमिताभ बच्चन महिलाओं के कई अलग-अलग रूपों में नजर आए थे, मगर अमिताभ का महिला रूप दर्शकों को रास नहीं आया था। जब दर्शकों ने इस गाने को देखा तो उन्होंने अमिताभ को नचनिया तक कहना शुरू कर दिया था। खबरों की मानें तो खुद अमिताभ की पत्नी जया बच्चन को भी अपने पति का ये रूप बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था। तो वहीं फिल्म अमिताभ बच्चन के इस रूप को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। बता दे कि, यह गाना सुपरहिट के साथ-साथ सदाबहार गानो की लिस्ट में शुमार हो गया।

यह भी पढ़ें: दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता निर्देशक के विश्वनाथ का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन

3 of 6
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
कमल हासन
साल 1997 में आई फिल्म चाची 420 में साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने दर्शकों को महिला बनकर खूब एंटरटेन किया। कमल हासन की इस कॉमेडी फिल्म को हर वर्ग के दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इस फिल्म में कमल की लाजवाब एक्टिंग ने इस फिल्म को दर्शकों की फेवरेट फिल्मों में से एक बना दिया। फिल्म में कमल हासन का चाची का किरदार बहुत पॉपुलर हुआ था।

यह भी पढ़ें: शीजान से मुलाकात के बाद अपसेट थीं तुनिशा, हाई कोर्ट में पुलिस ने दिया बयान

4 of 6
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी अपने फिल्मी करियर में महिला का गेटअप ले चुके हैं। उन्होंने फिल्म ‘बाजी’ में लड़की के रूप में नजर आए थे। इतना ही नहीं आमिर इस फिल्म में लड़की बनकर गुंडों से लड़ाई भी करते हैं। वैसे तो आमिर ने इस फिल्म के अलावा कई एड फिल्मों में भी लड़की बनकर दर्शकों को एंटरटेन किया है।

यह भी पढ़ें: दर्शकों ने शुभमन गिल को देख लगाए 'सारा भाभी' के नारे, विराट का मजेदार रिएक्शन वायरल
विज्ञापन

5 of 6
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा
साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म आंटी नंबर 1 बॉलीवुड के एंटरटेनर नंबर-1 यानि गोविंदा ने कई सालों तक अपने अनोखे अंदाज से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया। गोविंदा के हर किरदार को फैंस ने खूब प्यार दिया और जब वो स्क्रीन पर लड़की बने तब भी उनके फैंस ने उन्हें बहुत प्यार दिया। गोविंदा ने अपनी फिल्म 'आंटी नंबर 1' गुलाबी साड़ी और गजरा लगाए गोविंदा ने जो डांस किया उसे लोग आजतक नहीं भूले।

यह भी पढ़ें: पूजा हेगड़े के भाई की शादी में शामिल हुए सलमान खान, वायरल हुई तस्वीर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
बॉलीवुड के दंबग सलमान खान ने अपनी फिल्म 'जानेमन' एक दमदार महिला का रूप लिया था, जिसे दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था. इस फिल्म में सलमान खान के साथ, प्रीति जिंटा और अक्षय कुमार जैसे कलाकार भी अहम किरदार में नजर आए थे

यह भी पढ़ें: पुलिस की वर्दी पहने और हाथ में पिस्तौल लिए नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, सोशल मीडिया वायरल हुई तस्वीर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें